Advertisement

Ayushmann Khurrana क्यों बुलाते हैं Huma Qureshi को 'चुम्मा कुरैशी'? इसके पीछे है दिलचस्प कहानी

Ayushmann Khurrana ने बॉलीवुड एक्ट्रेस Huma Qureshi की टांग खिचाई करते हुए उन्हें एक अलग नाम से बुलाते हैं.

Latest News
 Ayushmann Khurrana क्यों बुलाते हैं Huma Qureshi को 'चुम्मा कुरैशी'? इसके पीछे है दिलचस्प कहानी

Huma Qureshi and Ayushmann Khurrana :  हुमा कुरैशी और आयुष्मान खुराना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) ने साथ मिलकर म्यूजिक वीडियो 'मिट्टी दी खुश्बू' (Mitti Di Khushboo) बनाया था. इस म्यूजिक वीडियो को फैंस ने खूब पसंद किया है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया आयुष्मान खुराना उन्हें 'चुम्मा कुरैशी' कहा करते हैं. कपिल शर्मा के साथ बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने बताया कि आयुष्मान, उन्हें को चिढ़ाया करते थे. कपिल ने जब पूछा कि उन्हें यह नाम कैसे मिला, तो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' (Gangs of Wasseypur) की अभिनेत्री ने इसके पीछे की कहानी बताई.

उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बताया और कैसे मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह नाम उन्हें दिया. आयुष्मान और मैंने एक साथ एक म्यूजिक वीडियो किया और तब से हम वास्तव में अच्छे दोस्त बन गए. इसलिए उस दौरान, मैं उन्हें आयुष-मैन कहती था जो सुपर-मैन की तरह लगता है. और एक मीडिया बातचीत में उन्होंने मजाक में मुझे चुम्मा कुरैशी कहा, जो अब भी मुझे परेशान करती है.

 

 

ये भी पढ़ें - बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम हो रही ब्रह्मास्त्र पर लगा स्पीड ब्रेकर, छठे दिन घट गई इतनी कमाई

हुमा 'द कपिल शर्मा शो' में 'महारानी सीजन 2' के कलाकारों के साथ विशेष अतिथि के रूप में आ रही हैं, जिसमें सोहम शाह, अमित सियाल, प्रमोद पाठक, दिब्येंदु भट्टाचार्य और अनुजा साठे हैं. 'द कपिल शर्मा शो' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है. उनकी ये सीरीज फैंस को काफी पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें - न्यूड फोटो पर मचे विवाद को लेकर एक्टर ने खोले कई राज, बोले - मेरी तस्वीरें...

वर्क फ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना बीते साल चंडीगढ़ करे आशिकी और अनुभव सिन्हा की फिल्म अनेक में नजर आए थे. इस एक्टर की रकुल प्रीत सिंह के साथ मचअवेटेड फिल्म 'डॉक्टर जी' आने वाली है, जिसमें वह डॉक्टर उदय गुप्ता के किरदार में नजर आ रहे हैं. वहीं एक्टर 'एन एक्शन हीरो' में भी नजर आने वाले हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement