Advertisement

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 2: पूजा बन आयुष्मान खुराना ने बजाई दर्शकों के दिलों की घंटी, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

आयुष्मान खुराना(Ayushmann khurrana) और अनन्या पांडे(Ananya Pandey) स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2) ने अपने दूसरे दिन अच्छा कलेक्शन किया है.

Latest News
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 2: पूजा बन आयुष्मान खुराना ने बजाई दर्शकों के दिलों की घंटी, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Dream Girl 2

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आयुष्मान खुराना(Ayushmann khurrana) और अनन्या पांडे(Ananya Pandey) स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म ड्रीम गर्ल 2(Dream Girl 2), 25 अगस्त को ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. ड्रीम गर्ल 2 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. लोग लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, फिल्म का क्रेज भी लोगों के बीच देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही फिल्म ने अपने पहले दिन बेहतरीन कलेक्शन किया था. वहीं अब ड्रीम गर्ल 2 के दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

आयुष्मान खुराना की फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.69 करोड़ का कलेक्शन किया था. जो कि आयुष्मान का अभी तक का ओपनिंग डे पर सबसे अच्छा कलेक्शन रहा है. वहीं, फिल्म ने अपने दूसरे 14 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने अपने दोनों दिनों में 24.69 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

ये भी पढ़ें- क्या आपने देखा रील और रियल Dream Girl का रोमांटिक डांस, अगर नहीं तो देखें वीडियो

गदर 2 और ओएमजी 2 के बीच ड्रीम गर्ल ने की अच्छी कमाई

ड्रीम गर्ल 2 की अच्छी कमाई से मेकर्स काफी खुश हैं. वहीं, फिल्म के कलेक्शन में रविवार के दिन और भी इजाफा होने की उम्मीद है. गदर 2 के क्रेज के बीच आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांव जमा लिए हैं. वहीं, ओएमजी 2 भी सनी देओल की गदर 2 के साथ रिलीज हुई थी, लेकिन ड्रीम गर्ल ने दोनों फिल्मों के बीच अपना दबदबा बना लिया है. वहीं, इस बीच अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म घूमर भी रिलीज हुई थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है.

ये भी पढ़ें- Valentine's Day पर Pathaan और पूजा के रोमांस पर दिल हारे फैंस, Dream Girl 2 का ये टीजर है बेहद मजेदार

पूजा बन आयुष्मान ने किया इंप्रेस

आपको बता दें कि साल 2019 में ड्रीम गर्ल रिलीज हुई थी, जिसमें आयुष्मान पूजा की आवाज निकालते हुए नजर आए थी. वहीं ड्रीम गर्ल 2 इसका सीक्वल पार्ट है. ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान और अनन्या के अलावा परेश रावल, विजय राज, अन्नू कपूर जैसे बेहतरीन कलाकार हैं. ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना इस बार पूजा के गेटअप में लहंगा चोली और सूट सलवार पहने हुए नजर आए हैं. उन्होंने अपने इस अंदाज से लोगों को काफी इंप्रेस कर दिया है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement