Advertisement

Bade Miyaan Chote Miyaan Collection: अक्षय-टाइगर की जोड़ी हुई हिट, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) स्टारर एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyaan Chote Miyaan) का ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन हुआ है.

Latest News
Bade Miyaan Chote Miyaan Collection: अक्षय-टाइगर की जोड़ी हुई हिट, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर हुई बंपर कमाई

Bade Miyaan Chote Miyaan

Add DNA as a Preferred Source

अक्षय कुमार(Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ(Tiger Shroff) स्टारर एक्शन थ्रिलर बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyaan Chote Miyaan) ईद के मौके पर 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है.  सुल्तान(Sultan) और टाइगर जिंदा(Tiger Zinda Hai) है जैसी फिल्में बना चुके, अली अब्बास जफर(Ali Abbas Zafar) ने निर्देशन किया है. फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स देखने को मिला है. वहीं, फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी, तो चलिए जानते हैं बड़े मियां छोटे मियां ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है. 

एंटरटेनमेंट पोर्टल सैकनिल्क के शुरुआत आंकड़ों के मुताबिक बड़े मियां छोटे मियां ने अपने ओपनिंग डे पर 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. यह पिछली ईद रिलीज फिल्मों की कमाई से काफी कम है. 2019 में रिलीज भारत फिल्म ने ओपनिंग डे पर 42.30 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं, 2016 में सुल्तान ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 36.54 करोड़ का कलेक्शन किया है. बता दें कि सलमान खान की ज्यादातर फिल्में ईद पर रिलीज हुई हैं और उन्होंने ओपनिंग डे पर अच्छा कलेक्शन किया है. 


ये भी पढ़ें- Bade Miyan Chote Miyan: बड़े मियां छोटे मियां का धमाकेदार टीजर रिलीज, दुश्मनों की धज्जियां उड़ाते दिखे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ


ईद पर रिलीज सलमान खान की फिल्में रहीं हिट

इसके अलावा सलमान खान की फिल्म रेस और किसी का भाई किसी की जान ने निगेटिव रिस्पॉन्स के बाद भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया था. वहीं, ईद के मौके पर रिलीज हुई शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस ने 33.12 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन किया था. 


ये भी पढ़ें- Akshay-Tiger की फिल्म Bade Miyan Chote Miyan के प्रमोशन इवेंट में लखनऊ में मचा उत्पात, पुलिस ने भीड़ पर बरसाईं लाठियां


फिल्म में नजर आए ये कलाकार

बड़े मियां छोटे मियां की बात करें तो अक्षय कुमार और टाइगर के अलावा फिल्म में मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नायक कबीर की भूमिका अदा की है. फिल्म में मानुषी छिल्लर और अलाया एफ भी नजर आई हैं. इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय. मनीष चौधरी और पवन चोपड़ा ने भी अहम भूमिका अदा की है. 

बड़े  मियां छोटे मियां की हुई मैदान से टक्कर

बता दें कि अक्षय कुमार की इस फिल्म की टक्कर अजय देवगन की मैदान से हुई है. मैदान का निर्देशन रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है. यह एक पीरियड स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी है और इस फिल्म को भी ईद पर अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 4.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. बुधवार यानी की 10 अप्रैल को पेड प्रीव्यू से 2.60 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने अपने दो दिनों में सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक महज 7.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं, वीकेंड पर फिल्म के अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है. 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement