Advertisement

Ayushmann Khurrana के Birthday पर रोमांटिक हुईं पत्नी ताहिरा, लिखा प्यार भरा मैसेज

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना के बर्थडे पर उनकी पत्नी ने रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए प्यार भरा मैसेज लिखा है.

Latest News
Ayushmann Khurrana के Birthday पर रोमांटिक हुईं पत्नी ताहिरा, लिखा प्यार भरा मैसेज

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना बर्थडे

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana Birthday) आज अपना 39वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें चारों तरफ से फैंस की विशेज मिल रही हैं. इसके अलावा कई सेलेब्रिटीज ने भी आयुष्मान को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुभकामनाएं भेजी हैं. इस बीच आयुष्मान को सबसे स्पेशल विश, उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) से मिली है. ताहिरा ने आयुष्मान के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं और सोशल अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए पति के लिए प्यार भरा मैसेज भी लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनका रिश्ता कितना खूबसूरत है.

ताहिरा ने आयुष्मान के बर्थडे पर रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं. उन तस्वीरों में दोनों घर में एक- दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख रहे हैं. फोटो में आयुष्मान ने ब्राउन रंग का कुर्ता पहना हुआ है और ताहिरा ने ब्लू रंग की कलरफुर स्ट्राइप्ड साड़ी कैरी की है. तस्वीरों में ताहिरा आयुष्मान को किस करती नजर आ रही हैं और आयुष्मान भी हर फोटो में अपनी आंखें बंद किए हुए रोमांटिंक मोमेंट्स को इंजॉय कर रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रही आयुष्मान और ताहिर की तस्वीरें-

ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे के सीक्रेट बॉयफ्रेंड पर आयुष्मान ने किया ऐसा कमेंट, शर्म से लाल हो गईं एक्ट्रेस

ताहिरा ने इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ  कैप्शन में खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश लिखी है. ताहिर ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे मेरे सोलमेट आयुष्मान खुराना, बहुत सारा प्यार! तुम एक अकेले ऐसे इंसान हो जिसके लिए मैं सुबह चार बजे तक डांस कर सकतीं हूं और हमने किया भी है. मेरी टांगे थक गई थीं लेकिन बसंती नहीं रुकी!! तुम अपने आस पास के लोगों को लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आते है. तुम्हारी तरह कोई नहीं है. मैं हाल- ए- दिल ऐलान करती हूं आई लव यू! सिर्फ तुम्हारी लवर गर्ल'.

ये भी पढ़ें- ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे की एंट्री पर आयुष्मान खुराना ने तोड़ी चुप्पी, कही ऐसी लगने वाली बात

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement