Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

जल्द ही केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, बेसिक सैलरी बढ़कर हो जाएगी 26,000 रुपये

7th Pay Commission: केन्द्रीय कर्मचारियों के DA में जल्द ही सरकार 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है जिसके बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 46% हो जाएगा.

Latest News
जल्द ही केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, बेसिक सैलरी बढ़कर हो जाएगी 26,000 रुपये

7th Pay Commission

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. सरकार जल्द ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती है. 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (7th Pay Commission) 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा. साथ ही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी का विचार कर रही है. यह निर्णय DA बढ़ोतरी के बाद लिया जा सकता है.  कयास लगाया जा रहा है कि मोदी सरकार चुनाव से पहले कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनकी बेसिक सैलरी बढ़ाकर 26,000 रुपये कर सकती है.

फिटमेंट फैक्टर की दरों में बदलाव

हाल के समय में केन्द्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर 2.57 प्रतिशत है और इसी के मुताबिक सैलरी दी जाती है. बता दें कि कर्मचारी एसोसिएशन लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की मांग कर रही है. सरकार जल्द ही फिटमेंट फैक्टर को 2.57 प्रतिशत से बढ़कर 3 प्रतिशत या 3.68 प्रतिशत कर सकती है. इसे साल 2026 से लागू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:  Hero MotoCorp सीईओ पवन मुंजाल के घर पर ईडी ने की छापेमारी, क्या है पूरा मामला?

आखिरी बार फिटमेंट फैक्टर में कब बढ़ोतरी हुई थी?

आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर लगा था. यदि अब फिटमेंट फैक्टर लगाया जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से से बढ़कर सीधे 26,000 रुपये हो जाएगी. यानी इसमें 8 हजार रुपये की बढ़ोतरी हो जाएगी. इसका फायदा लगभग 52 लाख कर्मचारियों को होगा.

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अगर मोदी सरकार फिटमेंट फैक्टर में बदलाव करती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 21 हजार या 26 हजार तक हो सकता है. इसका फायदा लगभग 50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement