Advertisement

1 June से कार खरीदना हो जाएगा और महंगा, परिवहन मंत्रालय ने लिया यह बड़ा फैसला 

अगर आप एक नई कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको 1 जून से झटका देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन के तौर पर एक बुरी खबर जारी की है.

1 June से कार खरीदना हो जाएगा और महंगा, परिवहन मंत्रालय ने लिया यह बड़ा फैसला 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी को चौतरफा झटका लग रहा है और नया झटका केंद्रीय परिवहन मंत्रालय (Transport Ministry) के एक नोटिफिकेशन के जरिए लगा है.  सरकार के नए नियमों के लागू होने के बाद 1 जून से देश में गाड़ी खरीदना और महंगा हो जाएगा क्योंकि केंद्र सरकार ने सभी तरह के प्रीमियम्स में भारी बढ़ोतरी कर दी है. 

क्या है केंद्र सरकार का फैसला

जानकारी के मुताबिक 1 जून से नई गाड़ी खरीदना महंगा होगा. 1 जून से  थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा हो जाएगा. IRDAI की जगह इस फैसले को लेकर ट्रांस्पोर्ट मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सरकार के इस फैसले  के चलते 150 cc से ज्यादा की बाइक पर 15% प्रीमियम बढ़ोतरी हो गई.  

इसके अलावा इस नोटिफिकेशन के तहत 1000 cc से 1500 cc तक की प्राइवेट कार पर 6% प्रीमियम की बढ़ोतरी हो जाएगी. वहीं नई प्राइवेट कार का थर्ड पार्टी प्रीमियम 23% ज्यादा देना होगा. 

Yasin Malik Wife: 20 साल छोटी पाकिस्तानी न्यूड आर्टिस्ट प्रोफेशनल पर आ गया था दिल

कॉमर्शियल व्हीकल के लिए भी बढ़ोतरी

परिवहन मंत्रालय के फैसले के बाद 1 June से नई प्राइवेट कार (1000 cc से 1500 cc तक) का थर्ड पार्टी प्रीमियम 11% ज्यादा देना होगा. वहीं नए टू व्हिलर के लिए  थर्ड पार्टी प्रीमियम 17% ज्यादा देना होगा. इसकी अलावा कमर्शियल गुड्स व्हीकल्स पर मामूली बढ़ोतरी की गई है. ऐसे में बाइक से लेकर कार तक के खरीदारों को 1 June से कार खरीदने पर बड़ा झटका लगने वाला है.

Pakistan के पेट्रोल पंपों में तेल नहीं, ATM में कैश नहीं, पूर्व कप्तान ने खोली दी देश की पोल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement