Advertisement

Pakistan के पेट्रोल पंपों में तेल नहीं, ATM में कैश नहीं, पूर्व कप्तान ने खोली दी देश की पोल

Pakistan क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर ट्वीट किया है जो कि देश की सरकार को आईना दिखा रहा है.

Pakistan के पेट्रोल पंपों में तेल नहीं, ATM में कैश नहीं, पूर्व कप्तान ने खोली दी देश की पोल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान (Pakistan) में इमरान खान की सरकार गिरने के बाद नई सरकार तो बन गई है लेकिन इससे देश की आर्थिक स्थिति पर कोई भी असर नहीं पड़ा है. पाकिस्तान को लेकर प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार यदि ऐसे ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान श्रीलंका की तरह कंगाल हो जाएगा. इसको लेकर अब कोई विदेशी नहीं बल्कि पाकिस्तानी नागरिक ही मुखरता से बात कर रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद हफीज (Mohammad Hafeez) के एक ट्वीट ने पाकिस्तान की खस्ताहालत की पोल खोल दी है. 

पूर्व कप्तान ने दिखाया सरकार को आईना

दरअसल, इमरान खान और पाकिस्तान के मौजूदा पीएम शहबाज शरीफ को टैग करते हुए ट्वीट किया है कि लाहौर में किसी भी पेट्रोल पंप में तेल नहीं है, एटीएम मशीनों में पैसे नहीं है. हाफिज ने अपने ट्वीट के जरिए पाकिस्तान के आम आदमी की हालत और उसकी मानसिक स्थिति बयां की है.

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर मोहम्मद हाफिज ने ट्वीट किया,"लाहौर में किसी भी पेट्रोल स्टेशन पर पेट्रोल उपलब्ध नहीं है? एटीएम मशीनों में नकदी उपलब्ध नहीं है ?? एक आम आदमी को राजनीतिक फैसलों का सामना क्यों करना पड़ता है." अपने ट्वीट में हफीज ने पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी टैग किया है.

Congress ही नहीं, G-23 भी बिखराव की ओर!

कभी भी दिवालिया हो सकता है मुल्क 

आपको बता दें कि Pakistan में आर्थिक संकट गहराता जा रहा है. यहां की करंसी दिन-ब-दिन कमजोर होती जा रही है तो दूसरी ओर स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार नीचे गिरकर दस अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है. ऐसे में पाकिस्तान कभी भी दिवालिया घोषित हो सकता है. 

Monkeypox के इलाज में कारगर हैं ये दो दवाएं, रिसर्च में सामने आई ये बड़ी बातें

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement