Advertisement

Februray Grah Gochar 2024: फरवरी में बुध, शनि और मंगल समेत ये 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

इस महीने की शुरुआत के साथ ही ग्रहों का फेरबदल शुरू हो जाएगा. 4 ग्रह अपना स्थान बदलेंगे. साथ ही त्रिग्रही राजयोग का निर्माण करेंगे. ग्रहों के इस चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिनके जातकों के लिए यह बेहद शुभ समय साबित होगा. 

Latest News
Februray Grah Gochar 2024: फरवरी में बुध, शनि और मंगल समेत ये 4 ग्रह करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: (February Grah Gochar 2024) फरवरी माह की शुरुआत के साथ ही ग्रहों का गोचर शुरू हो गया है. इस महीने में मंगल, बुध, शनि, शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे. इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ेगा. ग्रहों के गोचर की शुरुआत 1 फरवरी से बुध करेंगे. बुध ग्रह मकर राशि में संचरा करेंगे. इसके चार दिन बाद ही यानी 5 फरवरी को मंगल मकर में गोचर करेंगे. ग्रहों के इस चाल के बीच 8 फरवरी को बुध मकर राशि में अस्त हो जाएंगे. 11 फरवरी न्याय के देवता शनि ग्रह अपनी राशि कुंभ में अस्त होंगे. इसके अगले ही दिन 12 फरवरी को शुक्र के मकर राशि में गोचर करने त्रिग्रही योग का निर्माण होगा. फरवरी के दूसरे हफ्ते में 12 फरवरी को सूर्य ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 

महीने की शुरुआत से लेकर दो हफ्तों तक ग्रहों की चाल और राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. यह किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ साबित हो सकता है, लेकिन इनमें 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय में चांदी हो जाएगी. ग्रहों के गोचर और त्रिग्रही योग के प्रभाव से इन राशियों के जातकों की किस्मत चमक जाएगी. इन्हें करियर से लेकर आर्थिक लाभ तक संभव है. आइए जानते हैं लकी राशियां कौन सी हैं. 

मेष राशि

ग्रहों की फेरबदल का मेष राशि वालों फलदायक प्रभाव पड़ेगा. इस राशि के जातकों की कुंडली के दशम भाव पर आदित्य मंगल और बुधादित्य राजयोग बनेगा. इसके दम पर इन्हें नौकरी से लेकर कारोबारी में सफलता प्राप्त होगी. प्रमोशन से लेकर धन लाभ के योग बनेंगे. घर परिवार से लेकर समाज में मान सम्मान बढ़ेगा. इस राशि के जो जातक राजनीति से जुड़े हुए हैं. उन्हें भी सफलता हाथ लग सकती है. यह समय छात्रों के लिए बेहद अच्छा रहा सकता है. उन्हें अपनी मेहनत के अनुरुप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होगी. धन के आवक बढ़ेगी और आकस्मिक धन लाभ के धन योग बन रहे हैं. 

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ साबित होगा. आदित्य मंगल और बुधादित्य का नवम भाव में राजयोग बन रहा है. इसके बल पर वृषभ राशि वालों के भाग्य का सितारा चमक उठेगा. विदेश में जानें का प्रयास कर रहे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी. इस साल जो भी निवेश करेंगे. उसमें लाभ प्राप्त हो सकता है. इसके साथ ही वृषभ राशि वालों को धर्म और ​तीर्थ यात्रा पर जानें संयोग बनेगा. धन लाभ की पूर्ण संभावना है. आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. ग्रहों के इस योग के बीच समय अनुकूल रहेगा और इच्छाओं की पूर्ति हो सकेगी. 

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए फरवरी का महीना सुखदायक होगा. ग्रहों की चाल का शुभ प्रभाव पड़ेगा. इस राशि के जातकों में मान सम्मान की वृद्धि होगी, जो भी लोग सरकार से जुड़ा काम कर रहे हैं. उन्हें धन लाभ होना संभव है. वहीं निवेश करना बेहद अच्छा साबित हो सकता है. इस समय में किया गया निवेश आपके धन को कई गुणा बढ़ा देगा. नया वाहन प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं. यह समय नौकरी से लेकर कारोबार के लिए बेहद सुखद रहेगा. इसमें बढ़ोतरी होगी, जो लोग अपना नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं. उनके लिए य​ह सुनहरा समय हो सकता है. जीवनसाथी से रिश्ते मधुर रहेंगे. परिवार में भी मान सम्मान मिलेगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement