धर्म
पवित्र अमरनाथ यात्रा इस साल 1 जुलाई से आरंभ होगी. यहां जाने से पहले रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होता है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2023 से ही शुरू हो चुकी है. लेकिन क्या आपको यात्रा के कुछ बेसिक नियम बता हैं?
डीएनए हिंदीः इस बार म के लिए कपाट 31 अगस्त तक खुले रहेंगे.अमरनाथ यात्रा के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते है लेकिन रजिस्ट्रेशन से पहले कुछ नियम जरूर जान लें ताकि आपका फार्म रिजेक्ट न होने पाए. साथ ही आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है ये भी जान लें.
अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन की तारीख से लेकर अन्य सुविधाओं तक की ये रही डिटेल
अमरनाथ यात्रा 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए नियम व शर्त
अमरनाथ यात्रा की दुरी बहुत ज्यादा है, और यहाँ का पैदल मार्ग दुर्गम होने के साथ बर्फ़बारी भी बहुत होती है. इसलिए यहाँ जाने से पहले आप सरकार के कुछ नियमो और शर्तो के बारें में जान लें. जैसा कि आप जानते है, अमरनाथ मंदिर जम्मू-कश्मीर में स्थित है. यहाँ हमेशा आतंगवादी का खतरा बना रहता है. इस सभी समस्या को देखते हुए अमरनाथ मंदिर जाने से पहले निम्न नियमों को जान लें –
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
इस साल अमरनाथ यात्रा 62 दिन तक चलेगी. यात्रा पर जाने से पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म डाउनलोड कर ले या फिर प्रिंटआउट निकाल ले. यात्रा का रजिस्ट्रेशन करने के लिए सरकार द्वारा 445 बैंकों को मदद ली गयी है. इसके साथ ही यात्रा के दौरान अपना स्वास्थ्य प्रमाण पत्र भी ले जाना अनिवाय है. आप श्री अमरनाथ यात्रा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर सर्टिफिकेट फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है.
यात्रा के लिए आवेदन शुल्क
बैंक शाखाओ के माध्यम से पंजीकरण का शुल्क प्रति व्यक्ति आय 120 रुपये होगा.
ऑनलाइन पंजीकरण का शुल्क 220 रुपये प्रति व्यक्ति होगा.
ग्रुप रजिस्ट्रेशन का शुल्क प्रति व्यक्ति 220 रुपये है.
अमरनाथ यात्रा करने के लिए आवेदन प्रक्रिया
Amarnath Yatra में जाने के लिए पात्रता
कोई भी व्यक्ति यात्रा कर सकता है.
सभी वर्ग के लोग यात्रा कर सकते है.
जो व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है उन्हें ही जानें ही अनुमति है.
यात्रा के लिए व्यक्ति की आयु 13-70 साल के बीच में होनी चाहिए.
Amarnath Yatra के जरूरी दस्तावेज
यात्री का रजिस्ट्रेशन फॉर्म
स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
नोटः इस साल अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से 31 अगस्त 2023 तक चलेगी. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से शुरू हो चुके है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर