Advertisement

टीवी से इस एक्टर ने शुरू किया करियर, फिर बना बॉलीवुड स्टार, रहस्यमयी मौत ने खड़े किए इंडस्ट्री पर सवाल

आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस एक्टर ने इसके बाद बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से नाम कमाया, लेकिन उसकी आत्महत्या ने फिल्म इंडस्ट्री को शक के घेरे में ला खड़ा किया था.

Latest News
टीवी से इस एक्टर ने शुरू किया करियर, फिर बना बॉलीवुड स्टार, रहस्यमयी मौत ने खड़े किए इंडस्ट्री पर सवाल

Bollywood Actor

Add DNA as a Preferred Source

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं, जिन्होंने अपने काम और मेहनत से इंडस्ट्री में जगह बनाई है. वहीं, कई कलाकार है, जो बिहार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एक बेहतरीन मुकाम हासिल किया है. इस लिस्ट में पंकज त्रिपाठी से लेकर मनोज बाजपेयी शामिल हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करने वाले हैं, जिन्होंने टीवी की दुनिया से शुरुआत की है और उसके बाद बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों को खासा इंप्रेस किया है. हालांकि इस एक्टर की मौत सुसाइड करने से हुई थी, जिसने सभी को चौंका दिया था.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की. सुशांत सिंह राजपूत की आज चौथी डेथ एनिवर्सरी है. एक्टर का निधन 14 जून 2020 को हुआ था. एक्टर के निधन ने सभी को चौंका दिया था. तो चलिए जानते हैं सुशांत सिंह राजपूत के बॉलीवुड के सफर के बारे में.

इंजीनियरिंग छोड़ पकड़ी थी एक्टिंग की राह

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना, बिहार में हुआ था. स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद सुशांत ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला लिया था. एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें इंजीनियरिंग में खासी दिलचस्पी नहीं थी, बल्कि वो एक एस्ट्रोनॉट बनना चाहते थे. उन्होंने शाहरुख खान को देखकर एक्टिंग करने का सोचा था. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी थी और एक्टिंग की ओर रुख किया था.


यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput का घर खरीदने को लेकर Adah Sharma ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई


बॉलीवुड में कुछ ऐसा रहा सफर

इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद सुशांत मुंबई पहुंच गए, जहां उन्होंने थिएटर में काम किया. उसके बाद उन्होंने टेलीविजन में बतौर एक्टर शुरुआत की. सुशांत ने एकता कपूर के टीवी शो किस देश में है मेरा दिल से काम किया. उसके बाद उन्होंने पवित्र रिश्ता में काम किया. इस शो में एक्टर ने मानव का रोल अदा किया था. शो में उनके साथ अंकिता लोखंडे नजर आई थी. बता दे कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रखते हुए, सुशांत ने बतौर बैकग्राउंड डांसर भी काम किया था. इसके बाद सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म काई पो चे से शुरुआत की. इस फिल्म को अच्छी सफलता हासिल हुई. उसके बाद उन्होंने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस, डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी, केदारनाथ, राबता, पीके और महेंद्र सिंह धोनी जैसी फिल्मों में काम किया. महेंद्र सिंह धोनी के लिए सुशांत को बेस्ट एक्टर के लिए फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया था.


यह भी पढ़ें- 'सलमान से संजय दत्त तक', जेल की हवा खा चुके हैं ये 9 बॉलीवुड स्टार्स


अंकिता लोखंडे को डेट कर चुके हैं सुशांत

एक्टर की पर्सनल लाइफ को लेकर बात की जाए तो वह अंकिता लोखंडे के साथ टीवी शो पवित्र रिश्ता के टाइम रिलेशनशिप में थे. दोनों का रिश्ता काफी लंबा चला. हालांकि कुछ कारणों से दोनों की राहें अलग हो गई थी.

सुशांत की मौत ने इंडस्ट्री पर खड़े किए थे सवाल

वहीं, उसके बाद एक्टर ने रिया चक्रवर्ती को डेट किया. इस दौरान एक्टर 34 साल की उम्र में 14 जून 2020 को अपने ब्रांदा वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे. एक्टर उस वक्त डिप्रेशन से जूझ रहे थे. मुंबई पुलिस ने उनकी आत्महत्या का कारण डिप्रेशन बताया था. लेकिन उनके परिवार वालों का कहना था कि यह मर्डर था, जिसके चलते यह मामला सीबीआई को सौंपा गया था. वहीं, एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर सुसाइड के लिए उकसाने और मनी लांडरिंग को लेकर केस फाइल हुआ था. इस मामले में एक्ट्रेस जेल भी गई थीं.  हालांकि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस  के अनुसार सुशांत ने आत्महत्या की थी. वहीं, एक्टर के परिजन आज भी इंसाफ की मांग कर रहे हैं. वहीं, एक्टर की मौत आज भी फैंस के लिए एक रहस्य बनी हुई है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement