Advertisement

Glowing Skin के लिए फॉलो करें ये Beauty Tips, रसोई में रखी चीजों से मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Skin Care Remedies: रसोई में मौजूद चीजों से स्किन को निखरी और ग्लोइंग बना सकते हैं. आइये आपको स्किन केयर के इन नुस्खों के बारे में बताते हैं.

Latest News
Glowing Skin के लिए फॉलो करें ये Beauty Tips, रसोई में रखी चीजों से मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Glowing Skin Beauty Tips

Add DNA as a Preferred Source

Beauty Tips: स्किन केयर के लिए लड़कियां महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदती हैं और कई तरह के उपाय भी आजमाती हैं. निखरी और ग्लोइंग स्किन (Glowing Skin) के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट और मेकअप करना पड़ता है. हालांकि स्किन केयर के लिए रसोई में रखी चीजों का भी इस्तेमाल (Skin Care Remedies) कर सकते हैं. रसोई में डेली इस्तेमाल की इन चीजों को चेहरे पर अप्लाई करने से पार्लर जैसा निखार (Skin Care Tips) आएगा. चलिए इनके बारे में बताते हैं.

रसोई की इन चीजों से करें स्किन केयर (Kitchen Ingredients For Skin Care)
हल्दी और मलाई

रंगत साफ करने के लिए हल्दी के साथ दूध की मलाई को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. चेहरे पर इसे लगाने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच मलाई और एक चुटकी हल्दी मिलाएं. दोनों को अच्छे से मिलाकर चेहरे पर अच्छे से लगाएं. थोड़ी देर सुख जाने के बाद हल्के हाथ से मसाज करते हुए साफ करें और गुनगुने पानी से मुंह धो लें.


खर्राटों ने उड़ा रखी हैं पार्टनर की नींद, इन उपायों से दूर होगी समस्या


निखरी त्वचा के लिए आलू
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सभी घरों में किया जाता है. आलू को खाने के साथ ही स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आलू के टुकड़े को काटकर चेहरे पर मसाज करें. यह दाग-धब्बों को दूर करता है और चेहरे पर निखार आता है.

दही और शहद
आयुर्वेद के अनुसार, दही में एंटी बैक्टेरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं. यह स्किन के लिए अच्छा होता है. शहद को दही के साथ मिलाकर स्किन केयर के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. शहद को दही को जरूरत के हिसाब से बराबर मात्रा में मिला लें. इससे चेहरे की त्वचा की मसाज करें.


पीठ दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम


बेसन और दही
बेसन स्किन केयर के लिए अच्छा होता है. इसका इस्तेमाल दही के साथ कर सकते हैं. दही और बेसन को मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें. यह पेस्ट चेहरे को गोरा करता है और स्किन पर ग्लो आता है. दही और बेसन स्किन केयर के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

बेसन, चंदन, दूध और हल्दी
रसोई में इस्तेमाल की चीजों से आप फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. बेसन, हल्दी, चंदन और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध और चंदन पाउडर मिलाएं. इसे चेहरे पर एक घंटे तक लगा रहने दें. बाद में फेस को ठंडे पानी से धो लें.

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement