Advertisement

शर्मनाक: पिता के दोस्तों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, पूरी कहानी जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

Crime News: केरल से एक ऐसी खबर आ रही है जिसके बारे में जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता के ही 3 दोस्तों ने गैंगरेप किया है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 2 अन्य की तलाश कर रही है...

शर्मनाक: पिता के दोस्तों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, पूरी कहानी जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: केरल में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. त्रिशूर जिले में एक 16 साल की लड़की के साथ एक ऐसी घिनौनी हरकत की गई है जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यह लड़की 12वीं क्लास की छात्रा है और इसके साथ पिता के दोस्तों ने ही गैंगरेप किया है. 

पिछले कुछ दिनों से लड़की स्कूल में परेशान रहती थी. जब स्कूल के कुछ शिक्षकों ने इसका कारण जानना चाहा तो लड़की और परेशान हो गई. हालांकि, बाद में उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में शिक्षकों को बताई. लड़की आपबीती रोंगटे खड़े कर देने वाली थी. 

यह भी पढ़ें, 13 साल के लड़के से की कुकर्म की कोशिश, नाकाम होने पर फुरकान ने मार डाला

लड़की ने बताया कि उसके पिता पर ड्रग्स की तस्करी के आरोप हैं. वह इस आरोप में जेल में बंद है. करीब 2 महीने पहले उसकी मां जेल में अपने पति से मिलने गई थी. उसी दौरान उसके पिता के 3 दोस्त घर पर आए और उसके साथ गैंगरेप किया. 

इसमें सबसे चौंकाने वाला तथ्य यह है कि लड़की ने अपनी मां को ये सब बातें बताईं, लेकिन उसने न तो पुलिस में मामला दर्ज करवाया और न ही आरोपियों को कुछ कहा. इस बात को लेकर लड़की और परेशान थी. जब यह मामला स्कूल के शिक्षकों के संज्ञान में आया तो उन लोगों ने चाइल्ड हेल्पलाइन के अधिकारियों से शिकायत की, जिन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया. 

यह भी पढ़ें, छत्तीसगढ़ में नाबालिग को भगाकर ले गई महिला, 260 दिनों तक बंधक बनाकर करती रही रेप!

पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर 26 साल के शाजी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया. 2 अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है.

डिटेल में पूछताछ पर पता चला कि इन तीनों ने लड़की के साथ कई बार रेप किया और उसके साथ मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया. पुलिस ने लड़की की मेडिकल करवाई, जिसमें इन चीजों की पुष्टि हुई है.

नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर एक सीनियर पुसिस अधिकारी ने कहा कि लड़की को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है. पुलिस ने यह भी कहा कि लड़की की माता-पिता के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा,क्योंकि वे लोग अपनी बेटी को सुरक्षा नहीं दे पाए और जानकारी के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई.

इस मामले में केरल राज्य बाल कल्याण आयोग ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement