Advertisement

छत्तीसगढ़ में नाबालिग को भगाकर ले गई महिला, 260 दिनों तक बंधक बनाकर करती रही रेप!

छत्तीसगढ़ के जशपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है जिस पर आप विश्वास नहीं करेंगे. यहां एक युवती नाबालिग लड़के को अपने साथ भगाकर ले गई और उसे पिछले 260 दिनों से बंधक बनाकर रखी थी. उसके साथ रेप भी करती थी...

छत्तीसगढ़ में नाबालिग को भगाकर ले गई महिला, 260 दिनों तक बंधक बनाकर करती रही रेप!

प्रतीकात्मक तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिन्दी: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां एक ऐसे मामले का खुलासा हुआ है जिसमें एक युवती नाबालिग लड़के को अपने साथ भगाकर ले गई. बताया जा रहा है कि उसने उसे बंधक बना लिया और उसके साथ रेप करती थी. पुलिस ने इस मामले में युवती को पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है. 

ऐसी घटनाएं विदेशों में सुनने को आती हैं. छत्तीसगढ़ के जशपुर जैसे पिछड़े जिले के लिए यह अजीबोगरीब मामला था. जब पीड़ित बच्चे के पिता अपनी शिकायत को लेकर पत्थलगांव थाने पहुंचे तो उनकी बात सुनकर सभी भौंच्चके रह गए. शुरू में किसी को उनकी बात पर विश्वास नहीं हुआ. लेकिन, जब जांच आगे बढ़ी तो यह आरोप सच साबित हुआ. बताया जा रहा है कि महिला ने नाबालिग को 260 दिनों तक बंधक बनाए रखा और उससे रेप करती रही. नाबालिग घर जाने को कहता था उसे डरा देती थी.

बहरहाल, आरोपी महिला के विरुद्ध नाबालिग लड़के को भगा ले जाने तथा बंधक बनाकर रेप की पुष्टि हो जाने पर पत्थलगांव थाने में विभिन्न अपराधिक धारा के साथ पॉस्को ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें, नाबालिग से रेप की कोशिश, विरोध करने पर लड़की की नाक काटी

जशपुर के एसपी ने बताया कि आरोपी महिला से नाबालिग लड़के को छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है.

एक ऐसी खबर आंध्र प्रदेश से भी आ रही है. यह खबर कृष्णा जिले की है. यहां एक 30 साल की युवती जो 2 बच्चों की मां है वह 15 साल के आठवीं क्लास के स्टूडेंट के साथ भाग गई. इंडिया टुडे में छपी खबर मुताबिक महिला गुड़ीवाड़ा की रहने वाली है और उसका लड़के साथ पहले ही संबंध था. लड़का भी उसी इलाके में रहता था.

यह भी पढ़ें, मौत की सजा पर 'सुप्रीम मुहर', 7 साल की दिव्यांग बच्ची की रेप के बाद की गई थी हत्या

यह मामला 19 जुलाई का है. लड़के की शिकायत पर पुलिस ने पॉस्को ऐक्ट में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. जांच में पता चला कि स्वप्ना नाम की महिला का नाबालिग के साथ पहले संबंध था. बाद में 26 जुलाई को हैदराबाद के बालानगर इलाके से दोनों को बरामद किया गया.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement