Advertisement

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में स्लीपर से भिड़ी ट्रॉली, 4 की मौत, 15 से ज्यादा जख्मी

मध्य प्रदेश में एक बड़ा रोड एक्सीडेंट हुआ है. हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, वहीं कई लोगों ने जान गंवा दी है.

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में स्लीपर से भिड़ी ट्रॉली, 4 की मौत, 15 से ज्यादा जख्मी

मध्य प्रदेश में हुआ भीषण सड़क हादसा.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश में एक स्लीपर बस और ट्रॉली की भिडंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, वहीं 15 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. यह हादसा शाजापुर जिले के मक्सी में हुआ है. हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. घायलों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है.

यह बस अहमदाबाद से आ रही थी. जैसे ही बस शाजापुर पहुंची, तभी बस और ट्रॉली में भिडंत हो गई. जैसे ही हादसे की सूचना मिली, मौके पर तत्काल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे. उन्हें उज्जैन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement