Advertisement

Liquor Discount In Delhi: शराब पर अब नहीं मिलेगी कोई छूट, क्यों आबकारी विभाग ने जारी किया नया आदेश?

सरकार ने दुकानों के बाहर बढ़ती भीड़ और कोविड के बचाव के कारण यह निर्णय लिया है. इसके अलावा कई स्थानों पर कानून व्यवस्था भी बिगड़ती नजर आई थी.

Liquor Discount In Delhi: शराब पर अब नहीं मिलेगी कोई छूट, क्यों आबकारी विभाग ने जारी किया नया आदेश?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दिल्ली में बीते कई दिनों से चल रही शराब पर भारी छूट बंद हो गई है. अब एमआरपी पर छूट या किसी तरह की कोई भी रियायत नहीं मिलेगी. दिल्ली सरकार (Government of Delhi) के आबकारी विभाग ने आदेश जारी कर दिया है.

नियमों का उल्लंघन करने पर की जाएगी कार्रवाई
आबकारी आयुक्त अर्व गोपी कृष्णा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली में एल-7 जेड लाइसेंसधारी शराब विक्रेता एमआरपी पर कोई छूट या रियायत नहीं दे सकेंगे. दरअसल सरकार ने दुकानों के बाहर बढ़ती भीड़ और कोविड (Covid-19) के बचाव के कारण यह निर्णय लिया है. इसके अलावा कई स्थानों पर कानून व्यवस्था भी बिगड़ती नजर आई थी. ऐसे में अगर अब किसी दुकान पर आदेशों का उल्लंघन होता पाया गया तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Instagram पर अपलोड कर रहा था महिलाओं की अश्लील तस्वीरें, गूगल का कर्मचारी निकला आरोपी

दिल्ली सरकार की नई शराब नीति के तहत शहर को 32 जोन में बांट दिया गया है, हर वॉर्ड में शराब की दो दुकानें  खोली जाएंगी. कुल 849 दुकानें खोलने की इजाजत है जिसमें से 500 से अधिक खुल चुकी हैं. आगामी दिनों में 134 दुकानें और खुल जाएंगी. यही कारण था कि नई एक्साइज पॉलिसी में दुकानदार अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए गिफ्ट और डिस्काउंट्स दे रहे थे. 

दिल्ली में इस साल होंगे सिर्फ 3 ड्राई डे
जानकारी के अनुसार, दुकानदारों को मार्च के आखिर तक अपने रखे हुए स्टॉक को खत्म करना है. यही कारण है कि आईएमएफएल ब्रांडों पर भारी प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. नए वित्तीय वर्ष में सभी दुकानदारों के लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाएगा. वहीं इसके पहले दिल्ली सरकार ने अपनी नई आबकारी नीति के तहत ड्राई डे की संख्या घटाकर सिर्फ तीन कर दी थी जो पिछले साल 21 दिन थी. अब केवल गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती के दिन ही शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement