Advertisement

कौशांबी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखाकर फेंका जूता, जानिए पूरा मामला

स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन व हिंदू धर्म को बदनाम करने के लिए विवादित बयान देने का आरोप लगा है. स्वामी प्रसाद मौर्य के विरोध करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Latest News
 कौशांबी पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखाकर फेंका जूता, जानिए पूरा मामला

Swami Prasad Maurya

Add DNA as a Preferred Source

सपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू संगठन के सदस्यों ने जमकर विरोध किया. कौशांबी में उनका हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया. इस दौरान पुलिस फोर्स ने हिंदू संगठन के लोगों को दूर तक खदेड़ा. किसी तरह सड़क पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को झेलते हुए सपा नेता का काफिला महोत्सव तक पहुंच पाया. इससे पहले भी कई बार स्वामी प्रसाद मौर्य को विरोध का सामना करना पड़ा है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य कौशांबी में एक सम्मलेन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे लेकिन इससे पहले हिन्दू संगठनों ने उनका काफिला जब कौशांबी के करनपुर चौराहे पर पहुंचा. इस दौरान उन्हें काले कपड़े दिखाकार उनका विरोध किया गया. इतना ही नहीं बल्कि विरोध के साथ ही उनके काफिले की गाड़ियों पर स्याही फेंकी गई. हिंदू संगठन के लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए काले झंडे दिखाए. जिसके बाद पुलिस ने हिन्दू संगठनों को पकड़ने के बाद उनके काफिले को आगे जाने दिया. 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि हिन्दू संगठनों ने किस तरह से उन्हें काले कपड़े दिखाकार विरोध किया. जानकारी के लिए बता दें कि हिंदू धर्म पर विवादित बोल को लेकर चर्चाओं में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री का रविवार को मुख्यालय मंझनपुर में कार्यक्रम लगा था, आने की खबर के साथी जिले के हिंदूवादी लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा था. जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य जिले के सैनी थाना क्षेत्र के करनपुर सौरई चौराहे के तभी अचानक सैकड़ो की संख्या में हिंदूवादी लोगों ने उनके काफिले को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराया.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement