Advertisement

Shiv Sena की बड़ी चाल! Eknath Shinde का नंबर गेम बिगाड़ने का प्रयास

Maharashtra Political Crisis के बीच शिवसेना ने बड़ी चाल चल दी है. शिवसेना ने डिप्टी स्पीकर से मिलकर बागी गुट के 12 विधायकों को अयोग्य साबित कराने के लिए अर्जी दी है. हालांकि दूसरी तरफ खबर यह है कि शिंदे गुट भाजपा के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने के लिए तैयार है.

Shiv Sena की बड़ी चाल! Eknath Shinde का नंबर गेम बिगाड़ने का प्रयास

महाराष्ट्र में सियासी उठापटक जारी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में चल रहा सियासी संग्राम लंबा खिंचता दिखाई दे रहा है. अब शिवसेना ने एकनाथ शिंदे गुट के 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को अर्जी दी है. बताया जा रहा है कि शिवसेना ने इस अर्जी को सुप्रीम कोर्ट के कुछ वकीलों की सलाह से तैयार किया है.

उद्धव ठाकरे के खास माने जाने वाले सांसद अरविंद सावंत ने बताया, "हमने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष के समक्ष याचिका दायर की है और मांग की है कि 12 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी जानी चाहिए क्योंकि वे कल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे." उन्होंने बताया कि बैठक से पहले नोटिस जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि अगर आप बैठक में शामिल नहीं हुए तो संविधान के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कुछ इस बैठक में नहीं आए और कुछ ने इस बैठक में न आने के लिए बेवजह के कारण बताए.

पढ़ें- Eknath Shinde ने भाजपा को बताया राष्ट्रवादी पार्टी, बागियों से बोले- हरसंभव मदद का आश्वासन मिला

एकनाथ शिंदे के साथ कौन-कौन गुवाहाटी में मौजूद

शिवसेना विधायक- अनिल बाबर, शंभूराजे देसाई, महेश शिंदे, शाहजी पाटिल, महेंद्र थोर्वे, भारतशेठ गोगावले, महेंद्र दलवी, प्रकाश अबितकर,  डॉ. बालाजी किनिकर, ज्ञानराज चौगुले, रमेश बोर्नारे, तानाजी सावंत, संदीपन भुमारे, अब्दुल सत्तार नबी, प्रकाश सुर्वे, बालाजी कल्याणकर,  संजय शिरथ, प्रदीप जायसवाल, संजय रायमुलकर, संजय गायकवाड़, विश्वनाथ भोइर, शांताराम मोरे, श्रीनिवास वंगा, किशोरप्पा पाटिल, सुहास कांडे, चिमनबा पाटिल, लता सोनवणे, प्रताप सरनाइक, यामिनी जाधव, योगेश कदम, गुलाबराव पाटिल, मंगेश कुडलकर, सदा सर्वंकर, दीपक केसरकर, दादा भुसे, संजय राठौड़.

पढ़ें- Sanjay Raut के बयान पर उद्धव ठाकरे से बात करूंगा- अजित पवार

एकनाथ शिंदे के साथ निर्दलीय विधायक- बच्चू कडू, राजकुमार पटेल, राजेंद्र यादवकर, चंद्रकांत पाटिल, नरेंद्र भोंडेकर, किशोर जोर्गेवार, मंजुला गावित, विनोद अग्रवाल, गीता जैन.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement