भारत
Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे ने बागी गुट के विधायकों से कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है. इससे पहले शिंदे समर्थक भरत गोगावले ने कहा कि हम 8 से 10 दिन में भाजपा के साथ सरकार बनाएंगे.
डीएनए हिंदी: महाराष्ट्र में जारी सियासी संग्राम के बीच शिवसेना के बागी गुट के नेता एकनाथ शिंदे ने अपने साथ मौजूद विधायकों से बड़ी बात कही है. एकनाथ शिंदे ने बागी विधायकों ने कहा, "भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है. उन्होंने मुझसे कहा है कि मैंने जो फैसला लिया है वह ऐतिहासिक है और जब भी मुझे उनकी जरूरत होगी वे मौजूद रहेंगे."
इससे थोड़ी देर पहले, एकनाथ शिंदे गुट के विधायक भरत गोगावले ने ज़ी न्यूज से बातचीत में कहा कि 46 लोग हमारे साथ हैं, हम हिंदुत्व छोड़ने वाले नहीं हैं. हम अलग पार्टी नहीं बना रहे हैं. अलग गुट बनाकर शिवसेना का नाम रोशन करेंगे. एकनाथ शिंदे को गुट का नेता चुना गया है, वो जो फैसला लेंगे हमें मान्य होगा. गोगवले ने आगे कहा कि हमने उद्धव साहेब को इस तकलीफ के बारे में बताया था. 8-10 दिन में भाजपा और शिंदे गुट की सरकार बन जाएगी.
पढ़ें- Sanjay Raut के बयान पर उद्धव ठाकरे से बात करूंगा- अजित पवार
शरद पवार बोले- हम उद्धव के साथ
शिवसेना में जारी उठापटक के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने उद्धव ठाकरे का साथ देने की बात कही है. उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि शिवसेना के विधायकों के मुंबई लौटते ही स्थिति बदल जाएगी." शरद पवार ने आगे कहा कि सब जानते हैं कि कैसे शिवसेना के बागी विधायकों को गुजरात और फिर असम ले जाया गया. हमें उनकी मदद करने वालों का नाम लेने की जरूरत नहीं है. असम सरकार उनकी मदद कर रही है. मुझे और किसी का नाम लेने की जरूरत नहीं है.
Viral Video: Uddhav Thackeray तुझे क्या लगता है... Kangana Ranaut ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी
शरद पवार ने आगे कहा, "हमने कई बार महाराष्ट्र में ऐसे हालात देखे हैं. मैं अपने अनुभव से कह सकता हूं कि हम इस संकट को हरा देंगे और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार सुचारू रूप से चलेगी. महाराष्ट्र सरकार अल्पमत में है या नहीं विधानसभा में स्थापित होना है. जब प्रक्रियाओं का पालन किया जाएगा तो यह साबित हो जाएगा कि यह सरकार बहुमत में है."
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.