सेहत
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस एक गंभीर समस्या है जो गर्दन के पीछे रीढ़ में देखने को मिलती है. इस बीमारी के कारण आपको गर्दन का दर्द काफी परेशान कर सकता है. आइए जानते हैं क्या हैं इसके लक्षण और बचाव के उपाय...
डीएनए हिंदीः आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गड़बड़ लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. शुरूआती दिनो में लोग हेल्थ से जुड़ी दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्या बनकर (Cervical Spondylosis) उभर कर सामने आती है. आज हम आपको ऐसी ही एक बीमारी के बारे में बता रहे हैं, जिसकी शुरुआत तो गर्दन के हल्के दर्द से होती है, लेकिन आगे चलकर यह गंभीर रूप ले लेती है. दरअसल हम बात कर रहे हैं सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस (Cervical Spondylosis Symptoms) के बारे में. बता दें कि सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस एक गंभीर समस्या है जो गर्दन के पीछे रीढ़ में देखने को मिलती है. इस बीमारी के कारण आपको गर्दन का दर्द काफी परेशान कर सकता है. आइए जानते हैं इसके बारे में..
आसान भाषा में जानें क्या है सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस
बता दें कि सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस एक गंभीर बीमारी है जिसमें रीढ़ की हड्डी में सूजन आ जाती है और यह बीमारी मुख्य रूप से गर्दन में स्थित सर्वाइकल स्पाइन को प्रभावित करती है. इसे सर्वाइकल ऑस्टियोअर्थराइटिस या गर्दन के गठिया के रूप में भी जाना जाता है. क्योंकि इस बीमारी के कारण गर्दन की हड्डी, रीढ़ की हड्डी और डिस्क सबसे ज्यादा प्रभावित होती है.
महिलाओं में क्यों तेजी से बढ़ रहे हैं ब्रेस्ट कैंसर के मामले? ये है इसके पीछे की बड़ी वजह
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस होने के कारण
आमतौर पर सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस की शिकायत अक्सर उन लोगों में ज्यादा होती है जो दिन भर गर्दन झुकाकर लंबे समय तक काम करते हैं. इसके अलावा सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस होनो के और भी कारण हो सकते हैं जैसे-
इन लक्षणों को न करें अनदेखा
सर्वाइकल स्पोंडिलोसिस से बचाव के घरेलू इलाज
इसके लिए हल्दी- एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच हल्दी मिलाकर रात में सोने से पहले जरूर पिएं. साथ ही रोजाना 2-3 लहसुन की कलियां चबाएं. इसके अलावा एक बड़ा चम्मच तिल का तेल लें और इसे दर्द वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें. वहीं दर्द वाले स्थान पर एक गर्म कंप्रेस से सिकाई करें. बता दें कि जल्द राहत पाने के लिए आप रोजाना 3 से 4 बार इस विधि को कर सकते हैं. इसके अलावा एक कप पानी में पिसा हुआ अदरक मिलाकर उसे उबाल लें और ठंडा करके पिएं. आप इस प्रक्रिया आप प्रतिदिन कर सकते हैं.
अल्सर समेत पेट से जुड़ी इन बीमारियों में फायदेमंद है जायफल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
आपनाएं ये आदतें
(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.