Advertisement

TMKOC: Dayaben के आने से पहले पंडित जी ने की अनर्थ की भविष्यवाणी, ऐसा हो गया Jethalal का हाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah के वायरल वीडियो में Jethalal सपने में Dayaben को देख रहे होते हैं और तभी उन्हें पंडित जी एक शॉकिंग चेतावनी देते हैं.

Latest News
TMKOC: Dayaben के आने से पहले पंडित जी ने की अनर्थ की भविष्यवाणी, ऐसा हो गया Jethalal का हाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: तारक मेहता का उल्टा चश्मा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: छोटे पर्दे के मशहूर फैमिली कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को लेकर आए दिन किसी न किसी तरह की चर्चाएं रहती हैं. वहीं, इन दिनों ये शो 'दयाबेन' (Dayaben) को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. शो के प्रोड्यूसर असित मोदी ने 'दयाबेन' को वापस लाने का ऐलान कर दिया है और दयाबेन की झलक वाला एक टीजर भी शेयर कर दिया है. इन सबके बीच हाल ही में इस शो की एक क्लिप वायरल हो रही है जिसमें जेठालाल को एक पंडित जी 'अनर्थ' होने की चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं. जेठालाल (Jethalal) पंडित जी की बात सुनकर चौंकते दिख रहे हैं.

Dayaben का साथ सपने में देख रहे Jethalal

दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक लेटेस्ट क्लिप वायरल हो रही है. इस क्लिप में दिख रहा है कि जेठालाल अपनी दुकान के गोडाउन में बैठकर सपने देख रहे हैं. ये सपना एक आने वाले बड़े ईवेंट को लेकर हो 'गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स' को और भी ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला है.

ये भी पढ़ें- 3 शर्तें मान गए प्रोड्यूसर तो Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में लौट आएंगी दया बेन

जेठालाल इस ईवेंट से पहले इस बात से एक्साइटेड हैं कि उनके साथ दयाबेन खड़ी होंगी और कई बडे़ बिजनेसमैन भी इसमें हिस्सा लेने पहुंचेंगे. वहीं, जेठालाल और शो के दर्शकों को इस सुनहरे सपने में आने वाले ट्विस्ट की चेतावनी भी मिल रही है.

 

 

Jethalal को हुई चिंता

क्लिप में दिख रहा है कि जेठा को जैसे ही बाघा जगाने आता है वैसे ही एक पंडित जी का फोन आ जाता है. पंडित जी जेठालाल को बड़े ईवेंट को लेकर सतर्क करते हैं और कहते हैं कि- 'कल 12:40 मिनट का महूर्त है तो आप लोग ठीक 12:30 मिनट पर ही सामान बिक्री स्थान पर पहुंचिएगा. उससे पहले बिलकुल नहीं. उससे पहले अगर पहुंचे तो अनर्थ हो सकता है'.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेकर्स से हुई ये बड़ी गलती, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

वहीं, पंडित जी की चेतावनी जेठा को चिंता में डाल देती है. वो पूछते दिखाई दे रहे हैं कि उनके मेहमान तो 12 बजे से आने शुरू हो जाएंगे तो ऐसे में मेहमानों का कहां छुपाया जाएगा. इस पर बाघा उन्हें सलाह देता है कि सभी को गोडाउन में बुलाएंगे और बाद में पंडित जी के कहे मुताबिक उन्हें सामान बिक्री जगह पर ले जाएंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement