Advertisement

Kapil Sharma ने माता वैष्णो देवी मंदिर में गाए भजन, वीडियो में देखें भक्ति में कैसे डूबे पत्नी और बच्चे

Ashtami पर आज Kapil Sharma के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज में कपिल मां की भक्ति में डूबे Mata Vaishno Devi Mandir में भजन गाते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Kapil Sharma ने माता वैष्णो देवी मंदिर में गाए भजन, वीडियो में देखें भक्ति में कैसे डूबे पत्नी और बच्चे

वैष्णोदेवी मंदिर में कपिल शर्मा ने गाए भजन (फोटो क्रेडिट- @shri.maa.vaishno.devi/इंस्टाग्राम)

Add DNA as a Preferred Source

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) इन दिनों अपने ओटीटी कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस शो के जरिए सालों बाद कपिल और सुनील ग्रोवर की जोड़ी लौटी है. वहीं, काम के बीच कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Mandir) पहुंचे. इस दौरान उन्होंने मां की भक्ति में डूबे भजन गाए. उनके भक्ति से भरे भजनों के वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहे हैं.

अष्टमी के मौके पर कपिल शर्मा के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जो श्री मां वैष्णो देवी नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किए हैं. इन वीडियोज में कॉमेडियम माता के भजन गाते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने मंडली के साथ भजन संध्या में सुर लगाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया है. कपिल शर्मा का परिवार भी मां वैष्णो देवी की आराधना में डूबा दिखाई दे रहा है. वायरल हो रहे इन वीडियोज में कपिल की पत्नी गिन्नी और उनके दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कपिल ने भजन की शुरुआत 'तूने मुझे बुलाया' गाकर शुरू की. यहां देखें ये वीडियोज-


ये भी पढ़ें- Kapil Sharma के शो में हुई सिद्धू की एंट्री? क्रिकेटर्स संग खूब लगाए ठहाके, शो का Video कर देगा हैरान


बता दें कि कपिल ने सप्तमी के मौके पर भजन संध्या में हिस्सा लिया था. कपिल के पूरे परिवार की देवी मां के प्रति गहरी आस्था है, वो हर अहम मौके से पहले माता कि चौकी का आयोजन करते हैं. नवरात्रि के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर पहुंचकर कपिल शर्मा ने सेलेब्रिटी नहीं आम इंसान की तरह लाइन में खड़े होकर दर्शन किए. उनकी पत्नी और बच्चों ने भी कड़ी सुरक्षा के बीच माता के दर्शन किए.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement