Advertisement

Holi 2022: होली पार्टी में कूल दिखने के लिए आप भी ट्राय कर सकती हैं ये लुक्स

आज हम आपको एक्ट्रेस Giorgia Andriani के कुछ कैजुअल लुक दिखा रहे हैं जिन्हें आप अपनी होली पार्टी के लिए ट्राय कर सकती हैं.

Holi 2022: होली पार्टी में कूल दिखने के लिए आप भी ट्राय कर सकती हैं ये लुक्स

फोटो Giorgia के इंस्टाग्राम अकाउंट से ली गई हैं.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Giorgia Andriani उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं जो अपने अट्रैक्टिव लुक की वजह से जानी जाती हैं. पहले तो उन्हें अरबाज खान की गर्लफ्रेंड के तौर पर पहचाना जाता रहा है लेकिन अब वह सोशल मीडिया के जरिए अपनी एक अलग फैशन फॉलोइंग बना चुकी हैं. अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी और लुक की वजह से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अपने शानदार लुक्स के लिए पॉपुलर जॉर्जिया अक्सर ही अपनी तस्वीरों के जरिए नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं. अगर आप भी स्टाइलिश लुक्स के आइडियाज के लिए सोशल मीडिया देखते हैं तो जॉर्जिया से इंस्पायर हो सकते हैं. फिलहाल हम आपको उनके तीन दिखाने वाले हैं जो आप होली पर भी ट्राय कर सकती हैं और पूरी पार्टी की सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती हैं. 

1. वह एक मिनी ऑफ-व्हाइट हॉट शॉर्ट और मरून रिब्ड क्रॉप टॉप पहने हुए पोज दे रही हैं. आप शॉर्ट्स के कंफर्ट में स्टाइलिंग इस तरह पा सकती हैं.


2. शॉर्ट डेनिम हॉट पैंट और एक बेबी पिंक स्वेटशर्ट में जॉर्जिया काफी  खूबसूरत और कंफर्टेबल दिख रही हैं. यह लुक नॉर्म कैजुअल डे या होली पार्टी के लिए परफेक्ट है.


3. वह एक ग्रे क्रॉप टॉप और ऑरेंज हॉट शॉर्ट्स में पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं. अगर आप गर्मियों में शॉर्ट्स पहनना पसंद करती हैं तो ये स्टाइल ट्राय कर सकती हैं.

 

इन लुक्स से जॉर्जिया एंड्रियानी काफी तारीफ पा रही हैं. वर्क फ्रंट पर बात करें तो जॉर्जिया एंड्रियानी को हाल ही में शहनाज गिल के भाई शहबाज बादशाह के साथ "लिटिल स्टार" गाने में देखा गया था. जॉर्जिया इस साल एक्टर श्रेयस तलपड़े के साथ  "वेलकम टू बजरंगपुर" से बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार हैं. वह एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगी जिसके बारे में जल्द ही खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

1- सेट बनाने वाले मजदूरों को 5 महीने से नहीं मिले पैसे, रोक दी Ranbir Kapoor की फिल्म शूटिंग

2- Archana Puran Singh और उनके पति की कुण्डली देखकर पंडित ने कही थी ये शॉकिंग बात, जानिए पूरा किस्सा

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement