Advertisement

Archana Puran Singh और उनके पति की कुण्डली देखकर पंडित ने कही थी ये शॉकिंग बात, जानिए पूरा किस्सा

Archana Puran Singh ने कपिल शर्मा के शो पर ये कुण्डली से जुड़ा दिलचस्प किस्सा खुद बताया था.

Latest News
Archana Puran Singh और उनके पति की कुण्डली देखकर पंडित ने कही थी ये शॉकिंग बात, जानिए पूरा किस्सा

Archana Puran Singh

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मशहूर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नजर आने वाली एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें अकसर शेयर करती दिखाई दे जाती हैं. वहीं, इसी शो पर एक बार उन्होंने शादी से और कुण्डली से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया था कि उनकी और परमीत सेठी (Parmeet Sethi) की कुण्डली देखकर पंडित ने कुछ ऐसा कहा था जिसे सुनकर सभी हैरान रह जाएंगे. अर्चना और परमीत की शादी को लगभग 3 दशक पूरे हो चुके हैं और दोनों अपने रिश्ते में काफी खुश हैं लेकिन दोनों की कुण्डली कुछ और ही इशारा कर रही थीं.

साथ पहुंचे थे अर्चना और परमीत

दरअसल, लॉकडाउन के बाद कपिल शर्मा के शो पर अर्चना पूरन सिंह अपने पति परमीत सेठी के साथ मेहमान बनकर पहुंचीं थीं तो उसी दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को खुलकर बातें की थीं. परमीत और अर्चना ने परिवारवालों के खिलाफ जाकर 1992 में चुपचाप शादी की थी. परमीत ने बताया कि डेटिंग पीरियड के दौरान एक बार रात 11 बजे दोनों ने शादी का फैसला किया और 12 बजे पंडित के पास पहुंचे और अगले दिन दोनों शादीशुदा थे. अर्चना ने अपनी लव स्टोरी में एक दिलचस्प किस्सा भी जोड़ा उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी कुण्डली नहीं मिलवाई लेकिन एक बार एक पंडितजी को परमीत और अर्चना की कुंडलियां दिखाई गई थीं.

ये भी पढ़ें- Shamita Shetty का ये वीडियो देख भड़के लोग, बोले- एटीट्यूड दिखा रही हैं

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files ने तोड़ा अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का रिकॉर्ड, जानें- पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

कुण्डली वाला किस्सा

अर्चना बताती हैं कि 'कुंडलियां देखकर पूछा गया कि क्या हमारी शादी ठीक चल रही है? मैंने कहा बिलकुल ठीक चल रही है पंडित जी बोले कि अच्छा हुआ तुम लोग शादी से पहले कुंडली लेकर नहीं आए. मेरे पास आते तो शादी करने ही नहीं देता'. पंडितजी ने बताया था कि उनके ग्रह शादी के हिसाब से बिलकुल मैच नहीं करते हैं लेकिन 30 सालों से वो अपने पति परमीत के साथ हैप्पी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement