Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Neena Gupta ने लगाई 'Sexy Dress' पर एक्ट्रेसेज को ट्रोल करने वालों की क्लास

वीडियो के जरिए उनका मकसद केवल उन लोगों की क्लास लगाना था जो कि बोल्ड कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेसेज को ट्रोल करते हैं.

Neena Gupta ने लगाई 'Sexy Dress' पर एक्ट्रेसेज को ट्रोल करने वालों की क्लास

Neena gupta

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस Neena Gupta सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं. फैशन के मामले में अप टु डेट रहने वाली नीना कई बार अपने लुक और फैंसी ड्रेसेज को लेकर ट्रोल होती हैं. अब नीना ने ऐसे ही ट्रोलर्स का दिमाग ठिकाने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में नीना एक डीप नेक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं. 

वीडियो के जरिए उनका मकसद केवल उन लोगों की क्लास लगाना था जो कि बोल्ड कपड़े पहनने वाली एक्ट्रेसेज को ट्रोल करते हैं. इस वीडियो में नीना कहती हैं, 'मुझे यह इसलिए पोस्ट करना है क्योंकि ऐसा लगता है कि कुछ लोग सोचते हैं कि जो लोग ऐसे सेक्सी टाइप कपड़े पहनते हैं जैसे कि मैंने अभी पहने हैं - वो ऐसे ही होते हैं, बेकार के लेकिन मैं बता दूं कि मैंने संस्कृत में एम.फिल की हुई है और भी बहुत कुछ किया हुआ है. तो कपड़े देख कर किसी को जज नहीं करना चाहिए. ट्रोल करने वालों समझ लो.' इस वीडियो पर जनता के अलग-अलग तरह के रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोगों ने नीना की बात का सपोर्ट किया है तो कुछ उन्हें क्रिटिसाइज कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

 

एक सोशल मीडिया यूजर ने नीना गुप्ता की वॉल पर कमेंट किया, 'इतने प्यार से कभी किसी ने ट्रोल्स को नहीं डांटा होगा. आप बहुत स्वीट हैं.' एक यूजर ने लिखा, 'आप बहुत कमाल लग रही हैं मैम.. और वीडियो का एंड बहुत ही अच्छा है.' इसी तरह एक यूजर ने लिखा, 'लव यू मैम आप और आपके विचार बहुत कमाल हैं.' एक शख्स ने लिखा- आप तो हर ड्रेस में अच्छी लगती हैं मैम. ऐसा लग रहा है कि नीना के वीडियो ने सही जगह वार किया है और लोग इस बात को समझ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, इतने प्यार से धमकी संस्कृत वाले ही दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

1- 'बॉयफ्रेंड' रणबीर कपूर की मम्मी ने Alia Bhat को ऐसे कहा हैप्पी बर्थडे

2- The Kashmir Files: कपिल शर्मा ने बुलाया था लेकिन इस वजह से फिल्म का प्रमोशन नहीं करने गए अनुपम खेर

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement