Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

The Kashmir Files: कपिल शर्मा ने बुलाया था लेकिन इस वजह से फिल्म का प्रमोशन नहीं करने गए अनुपम खेर

फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि कपिल शर्मा ने उन्हें फिल्म प्रमोशन के लिए अपने शो पर नहीं बुलाया था.

The Kashmir Files: कपिल शर्मा ने बुलाया था लेकिन इस वजह से फिल्म का प्रमोशन नहीं करने गए अनुपम खेर

Anupam kher Kashmir files

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कुछ दिनों पहले फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने शो पर 'द कश्मीर फाइल्स' की प्रमोशन करने से इंकार कर दिया था. इस मामले में सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का काफी विरोध हुआ था. फैन्स बायकॉट कपिल शर्मा लिखकर ट्वीट करने लगे थे. इस मामले में एक फैन ने जब कपिल शर्मा से सवाल किया तो उनका जवाब था कि आरोप झूठे हैं.

अब इस मामले पर अनुपम खेर ने सफाई दी है. टाइम्स नाऊ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि कपिल शर्मा ने उन्हें दो महीने पहले फिल्म 'कश्मीर फाइल्स' की प्रमोशन के लिए बुलाया था. उन्होंने कहा, फिल्म सीरियस इसलिए मुझे प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर जाना ठीक नहीं लगा. मैं साफ करना चाहूंगा कि कपिल के दिल में फिल्म या हमारे प्रति कोई गलत भावना नहीं है.

अनुपम खेर के इस बयान के बाद कपिल शर्मा ने उन्हें शुक्रिया कहते हुए एक ट्वीट किया. कपिल ने लिखा, थैंक्यू पाजी आपने मुझ पर लगे गलत आरोपों पर सच की रोशनी डाली. और उन सब दोस्तों का भी शुक्रिया जिन्होंने बिना सच जाने मुझे इतनी मोहब्बत दी ? खुश रहिए, मुस्कुराते रहिये ? 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

 

बता दें कि यह फिल्म इस वक्त सुर्खियों में छाई हुई. यूपी समेत कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है. मध्यप्रदेश में तो पुलिस कर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी तक दी जा रही है.

ये भी पढ़ें:

1- The Kashmir Files: फिल्म देखने के लिए पुलिसकर्मियों को मिली एक दिन की छुट्टी, इस राज्य में किया गया ऐलान

2- The Kashmir Files: 5 पॉइंट्स में समझिए विवेक अग्निहोत्री की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसे मचा रही है धमाल 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement