Advertisement

क्या Avatar 2 में सच में Vin Diesel ही हैं? जानिए सच्चाई

Vin Diesel 'अवतार 2' में एक सीक्रेट रोल प्ले करते देखे गए हैं. कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए उन्होंने 81 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.

क्या Avatar 2 में सच में Vin Diesel ही हैं? जानिए सच्चाई
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) 13 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिकार शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई. इसके साथ ही पहले ही दिन भारत समेत दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जबरदस्त रिस्पांस देखने को मिला. अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन केवल भारत में ही करीब 38 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस बीच एक सवाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. वो ये कि क्या विन डीजल (Vin Diesel) वाकई अवतार 2 का हिस्सा हैं?

गौरतलब है कि साल 2009 में आए फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों को जमकर एंटरटेन किया था. यही वजह है कि फैंस लंबे समय से इसके दूसरे पार्ट के इंतजार में थे. वहीं, अब जब अवतार 2 रिलीज हुई तो हर किसी की एक्साइटमेंट तो मानो सातवें आसमान पर पहुंच गई. 13 साल बाद भी लोगों के मन में फिल्म को लेकर वही क्रेज देखने को मिला. इसपर सोने पर सुहागा फिल्म के मेकर्स ने दर्शकों को एक खास सरप्राइज दे डाला है. 

यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट की फोटो लेने वालों पर भड़कीं Malaika Arora, कुछ ऐसे निकाला गुस्सा

आपको बता दें कि ये सरप्राइज और कोई नहीं बल्कि, 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरीज से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाने वाले विन डीजल ही हैं. विन अवतार-2 में एक अहम किरदार में हैं. अवतार: द वे ऑफ वॉटर में उन्हें एक सीक्रेट रोल प्ले में देखे गया है. इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि इस रोल के लिए उन्होंने मेकर्स से 81 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं, दर्शकों को भी मेकर्स का ये सरप्राइज काफी पसंद आ रहा है. 

क्या है Avatar 2 की कहानी
अवतार 2 पंडोरी की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. अवतार पार्ट वन में दिखाया गया था कि इंसान अपने स्वार्थ के लिए पेंडोरा वासियो जैसे लोगों के अवतार को तैयार करते हैं, जिन्हें प्रयोगशाला से नियंत्रित किया जाता था. अब कहानी दस साल आगे बढ़ गई है. फिल्म के शानदार विजुअल, पानी के अंदर के दृश्य और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी देखकर किसी के लिए भी पलके झपकाना मुश्किल है. 

यह भी पढ़ें- Avatar 2 Leaked Online: ग्लोबली रिलीज से पहले ही लीक हुई 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', फ्री में हो रही डाउनलोड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement