Advertisement

Avatar 2 Box Office: पहले ही दिन 38 करोड़ पर पहुंची 'अवतार 2', तोड़े Brahmastra के रिकॉर्ड, K.G.F 2 को पछाड़ने में नाकाम

Avatar: The Way of Water ने रिलीज के साथ ही धमाल मचा दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन बड़े पर्दे पर जबरदस्त कमाई की है.

Latest News
Avatar 2 Box Office: पहले ही दिन 38 करोड़ पर पहुंची 'अवतार 2', तोड़े Brahmastra के रिकॉर्ड, K.G.F 2 को पछाड़ने में नाकाम
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: जेम्स कैमरून की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) आखिरकार शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दी गई. इसके साथ ही भारत समेत दुनियाभर की ऑडियंस में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला. साल 2009 में आए फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी, वहीं अब इसके दूसरे भाग (Avatar 2 Box office) ने भी आते ही बंपर ओपनिंग की है. 

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा Avatar 2 का पहला दिन?
अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन केवल भारत में ही करीब 38 करोड़ का कलेक्शन किया है. जी हां, 13 साल के लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में 'ब्रह्मास्त्र' को पीछे छोड़ दिया है. हालांकि, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' (K.G.F: Chapter 2) का रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही. बता दें कि साल 2022 में सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म केजीएफ 2 ने 53.95 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

यह भी पढ़ें- Avatar 2 Leaked Online: ग्लोबली रिलीज से पहले ही लीक हुई 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', फ्री में हो रही डाउनलोड

वहीं, बात अगर अवतार 2 के बजट की करें तो फिल्म को बनाने में मेकर्स को 250 मिलियन डॉलर (200 करोड़ रुपये) खर्च करने पड़े हैं. यानी ये एक काफी महंगी फिल्म है. हालांकि, इसमें भी कोई दोराय नहीं है कि बॉक्‍स ऑफिस पर 'अवतार 2' इतिहास रचने वाली है. शनिवार और रविवार के लिए अभी से एडवांस बुकिंग हो रही है. कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म भारत में सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही दूसरे-तीसरे दिन तक 40-45 करोड़ रुपये कमा लेगी. 

Avatar 2 की कहानी
अवतार 2 पंडोरी की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. अवतार पार्ट वन में दिखाया गया था कि इंसान अपने स्वार्थ के लिए पेंडोरा वासियो जैसे लोगों के अवतार को तैयार करते हैं, जिन्हें प्रयोगशाला से नियंत्रित किया जाता था. अब कहानी दस साल आगे बढ़ गई है. फिल्म के शानदार विजुअल, पानी के अंदर के दृश्य और बेहतरीन सिनेमैटोग्राफी देखकर किसी के लिए भी पलके झपकाना मुश्किल है. अवतार 2 देशभर में इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में दिखाई जा रही है. 

यह भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट की फोटो लेने वालों पर भड़कीं Malaika Arora, कुछ ऐसे निकाला गुस्सा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement