Advertisement

Dhaakad: मुश्किल में फंसी Kangana Ranaut की फिल्म, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottDhaakad

Kangana Ranaut की फिल्म Dhaakad को लेकर Twitter पर लोग जबरदस्त नाराजगी जाहिर करते दिखाई दे रहे हैं.

Latest News
Dhaakad: मुश्किल में फंसी Kangana Ranaut की फिल्म, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottDhaakad

कंगना रनौत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'धाकड़' (Dhaakad) 20 मई को सिमेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की रिलीज से पहले कंगना और फिल्म की पूरी टीम जी-जान से इसके प्रमोशन में जुटी हुई है. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले ही मुसीबत में फंस गई है. सोशल मीडिया पर कई लोग फिल्म को लेकर नाराजगी जाहिर करते नजर आ रहे हैं और ट्विटर (Twitter) पर #BoycottDhaakad ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है. कई लोगों का मानना है कि इस वजह से फिल्म के बिजनेस पर निगेटिव असर पड़ सकता है.

बताया जा रहा है कि लोग दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस कंगना रनौत से नाराज हो गए हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर धाकड़ को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है. लोग फिल्म और एक्ट्रेस पर गुस्सा निकाल रहे हैं. कंगना को ये क्रिटिसिज्म सलमान से दोस्ती की वजह से झेलना पड़ रहा है. बीते दिनों बॉलीवुड के 'दबंग' सलमान खान ने कंगना रनौत की फिल्म की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था. इसके पहले कंगना सलमान खान की ईद पार्टी में भी शामिल हुई थी. कंगना के फैंस इसी बात से नाराज हैं.

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें- Dhaakad Box Office Prediction: फैमिली एंटरटेनर के आगे टिक पाएगी Kangana Ranaut की फिल्म? एक्सपर्ट ने किया खुलासा

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid विवाद पर Kangana Ranaut के बेबाक बोल, वाराणसी जाकर शिव भक्ति में हुईं लीन

कंगना ने बॉलीवुड के माफिया और सुपरस्टार्स पर निशाना साधा था. वहीं, अब कंगना ने सुर बदल लिया है तो सुशांत के फैंस का गुस्सा एक्ट्रेस पर फूटा है. इसके बाद कई लोगों ने 'धाकड़' का बहिष्का करने की मांग उठाई है. सोशल मीडिया यूजर्स ने कंगना रनौत के पुराने और नए ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा- 'बॉलीवुड में किसी पर भी भरोसा करने लायक नहीं है, ये लोग पैसों के लिए कुछ भी कर सकते हैं'.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement