बॉलीवुड
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) से कुछ कथित फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.
डीएनए हिंदी: बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' (Jawan) की शूटिंग पूरी हो गई है. इसके साथ ही फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया है. इस बीच एक ओर जहां एक्टर के फैंस उन्हें एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाते देखने के लिए एक्साइटिड हैं तो वहीं, फिल्म से जुड़े एक कथित वीडियो ने फैंस की इस एक्साइटमेंट को चार गुना ओर बढ़ा दिया है.
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज और एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को कथित कौर पर जवान के एक अंडर वॉटर सीक्वेंस का हिस्सा बताया जा रहा है. ट्विटर पर किंग खान के एक फैन पेज पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ये क्लिप जवान के शूटिंग सेट से है.
यह भी पढ़ें: Pathaan के बाद Shah Rukh Khan करेंगे एक और धमाल, Jawan के सेट से धांसू BTS फोटो वायरल
यहां देखें वीडियो-
#MASSIVE
Team #Jawan is shooting an UNDERWATER SEQUENCE
The sequence is choreographed by #SunilRodrigues(ROD)
Have attached some pics and video from todays shoot#Jawaan #ShahRukhKhan #SRK #Atlee #Pathaan #Pathan #VijaySethupathi #Nayanthara #Dunki pic.twitter.com/pbbHq7X5ch— AJ (@theunknwnsrkian) March 29, 2023
वायरल हो रहे इस वीडियो में कोई चीज स्विमिंग पूल में तैरती नजर आ रही है. इसके साथ ही आसपास तेज लाइट भी दिखाई रही है. वहीं, वीडियो के साथ शेयर किए गए फोटोज में तीन शख्स पूल में तो एक अंडर वॉटर तैरता नजर आ रहा है. इन्हीं वायरल फोटोज और वीडियो को देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बार किंग खान अंडर वॉटर एक्शन करते नजर आने वाले हैं. वहीं, खूब सुर्खियां बटोर रहे इस ट्वीट में कहा गया है कि ये एक्शन सीन सुनील रोड्रिगेज ने कोरियोग्राफ किया है.
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan की Jawan में नजर नहीं आएंगे Allu Arjun, जानें पुष्पा ने क्यों ठुकराया फिल्म का ऑफर
बता दें कि सुनील रोड्रिगेज किंग खान की सुपर डुपर हिट फिल्म पठान का हिस्सा भी रहे थे. ऐसे में कथित तौर पर जवान से जुड़े इस ट्वीट ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. हालांकि, इस ट्वीट और इसमें दिखाई गईं तस्वीरों और वीडियो में कितनी सच्चाई है, डीएनए इसकी पुष्टि नहीं करता है.
बात अगर फिल्म की करें तो शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपती जैसे साउथ के दिग्गज सितारे भी जवान में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे. इसके अलावा कहा जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आ सकते हैं. जवान के 2 जून को रिलीज होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.