Advertisement

Kartik Aaryan इस हसीना को करते थे डेट! किया खुलासा, कहा- एक साल से सिंगल हूं...

Kartik Aaryan सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने रिलेशनशिप के कारण भी सुर्खियों में बने रहते हैं. कार्तिक का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है पर एक्टर ने कभी भी इस बारे में कुछ नहीं कहा. हालांकि इस बार उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 

Latest News
Kartik Aaryan इस हसीना को करते थे डेट! किया खुलासा, कहा- एक साल से सिंगल हूं...

कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भूल-भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) की सक्सेस के बाद से काफी सुर्खियों में हैं. उनकी ये फिल्म साल 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है. एक्टर अब अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए भी काफी बिजी हैं पर एक बार फिर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. कार्तिक ने खुलासा किया है कि वो अपनी फिल्म ‘लव आज कल’ (Love Aaj Kal 2) की को-स्टार सारा अली खान (Sara Ali Khan) को डेट कर चुके हैं. दोनों ने कभी अपने रयूमर्ड रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी नहीं तोड़ी है. हालांकि फिल्म में दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया था.  

कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप स्टेट्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. उन्होंने बताया है कि वो कितने सालों से सिंगल हैं. हाल में एक इंटरव्यू में कार्तिक से उनके और सारा के रिलेशन को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने जवाब देने से इंकार कर दिया. हालांकि जोर देने पर कार्तिक ने कहा, 'मैं पिछले एक साल से सिंगल हूं, बाकि मुझे कुछ नहीं पता'.

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan को देख रोने लगी फैन, एक्टर ने यूं कराया चुप, Video हुआ वायरल

बता दें कि कार्तिक ने इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल 2’ में सारा अली खान के साथ काम किया था. दोनों को फिल्म में काफी पसंद किया गया था. कुछ दिन पहले कॉफी विद करण के सातवें सीजन में कार्तिक आर्यन का जिक्र भी हुआ था, जब सारा अली खान ने इशारों-इशारों में उन्हें अपना एक्स कहा था. 

यही नहीं साल 2018 में करण जौहर के इसी चैट शो ‘कॉफी विद करण’ पर सारा ने कहा था कि वो कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं. इसके बाद से सारा और कार्तिक के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं.

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan की फिल्म Freddy रिलीज पहले हुई मालामाल, इतने करोड़ में हुई OTT प्लेटफॉर्म से डील?

कार्तिक और सारा फिल्म लव आजकल 2 में नजर आए थे. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के डेटिंग की खबरें भी काफी वायरल हुई थीं. कहा जाता था कि थोड़े समय तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था पर बाद में उनकी राहें अलग हो गईं. इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement