Advertisement

Kartik Aaryan को देख रोने लगी फैन, एक्टर ने यूं कराया चुप, Video हुआ वायरल

Kartik Aaryan फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शानदार सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है. फैंस उनकी एक झलक के लिए परेशान रहते हैं. हाल ही में एक्टर का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Latest News
Kartik Aaryan को देख रोने लगी फैन, एक्टर ने यूं कराया चुप, Video हुआ वायरल

Kartik Aaryan : कार्तिक आर्यन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फैन फॉलोइंग इन दिनों काफी बढ़ती जा रही है. फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) की सक्सेस के बाद से एक्टर को लोग काफी पसंद करने लगे हैं. एक्टर के फैंस उनसे मिलने के लिए काफी बेताब रहते हैं. इसी बीच एक्टर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी एक फैन उन्हें देख भावुक हो गई और रोने लग गई. फिर क्या था अपनी फैन को रोता देख एक्टर ने उसे प्यार से गले लगा लिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. लोग जमकर कार्तिक की तारीफ कर रहे हैं. 

ये बात तो साफ जाहिर हो गई है कि कार्तिक आर्यन कभी अपने फैंस को निराश नहीं करते है. उनकी इसी बात ने कई लोगों को उनका मुरीद बना दिया है. हाल ही में एक्टर इवेंट में पहुंचे थे जिसका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में एक रोती हुई लड़की को गले लगाकर चुप कराते नजर आ रहे हैं. साथ ही उसके लिए उन्होंने एक ऑटोग्राफ भी साइन किया. अपने पास खड़ी लड़की को रोता देख एक्टर उसे समझाते हुए और गले लगाते हुए नजर आए. फैन के लिए एक्टर का ये प्यार देख लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

फिल्मों की बात करें तो कार्तिक आर्यन की झोली में काफी बड़ी फिल्में हैं. इन दिनों एक्टर 'शहजादा' फिल्म का शूटिंग में बिजी हैं. सेट से उनकी काफी फोटो और वीडियो सामने आ रही हैं. वहीं एक्टर ने कियारा आडवाणी के साथ फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' की तैयारी शुरू कर दी है. कार्तिक आर्यन के पास 'फ्रेडी' फिल्म है. साथ ही कबीर खान की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म भी है जिसका नाम फाइनल नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें: Kartik Aaryan और Karan Johar की दुश्मनी की भेंट चढ़ेगीं उनकी ये फिल्में? जानिए क्या है पूरा माजरा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement