Advertisement

Ulajh Teaser Out: डिप्लोमैट बनकर Janhvi Kapoor ने किया धमाका, हर सीन को मिली तारीफें

Janhvi Kapoor Film Ulajh Teaser Out: जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का टीजर इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चाओं में आ गया है, जिसमें एक्ट्रेस को जमकर तारीफें मिल रही हैं.

Latest News
Ulajh Teaser Out: डिप्लोमैट बनकर Janhvi Kapoor ने किया धमाका, हर सीन को मिली तारीफें

Janhvi Kapoor Film Ulajh Teaser Out: जाह्नवी कपूर की फिल्म उलझ का टीजर रिलीज

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. कई मूवीज की शूटिंग कर रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं. इन सबके बीच हाल ही में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की एक मोस्ट अवेटेड फिल्म 'उलझ' (Film Ulajh) सुर्खियों में आ गई है. आज इस फिल्म का धमाकेदार टीजर (Ulajh Teaser) रिलीज हो गया है और इंटरनेट पर छा गया है. फिल्म में जाह्नवी एक डिप्लोमैट के रोल में दिख रही हैं लेकिन इस रोल में जासूस का रहस्यमय एंगल भी है. एक्ट्रेस को हर सीन को अभी से ही तारीफें मिलनी शुरू हो गई हैं.

फिल्म 'उलझ' के टीजर में जाह्नवी कपूर के अलग-अलग अवतार देखने को मिल रहे हैं. 56 सेकेंड के टीजर में जाह्नवी ने कहानी के बारे में हिंट भी डाली है. इसमें 'देश से गद्दारी' की बात कही गई है, जिससे मालूम होता है कि ये फिल्म एक सीक्रेट एजेंट के बारे में है. टीजर में कई डॉयलॉग्स भी हैं, जिसमें जाह्नवी के किरदार का नाम 'सुहाना' बताया जा रहा है. टीजर के आखिर में एक्ट्रेस कहती दिख रही हैं कि 'गद्दारी की कीमत सिर्फ जान से चुकाई जा सकती है, जान लेके या जान देके'. टीजर में जाह्नवी के कुछ फाइट सीन भी दिख रहे हैं. यहां देखें वायरल हो रहा 'उलझ' का धमाकेदार टीजर-


ये भी पढ़ें- बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया पर तोड़ी चुप्पी, रिलेशनशिप पर खोला राज


इस फिल्म का टीजर देखकर फैंस काफी इंप्रेस नजर आ रहे हैं. कई लोगों ने इसमें जाह्नवी को देखकर इसे एक्ट्रेस करियर की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस बताया है. फिल्म में जाह्नवी के अलावा गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म का डायरेक्शन सुधांशू सरिया ने किया है और ये 5 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement