Advertisement

Ajay Devgn-Kajol का बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, Drishyam 2-Salaam Venky के साथ भिड़े पति-पत्नी

Salaam Venky की रिलीज के साथ ही Ajay Devgn-Kajol बॉक्स ऑफिस पर आमने सामने आ गए हैं. ऐसे में जानें Drishyam 2 का हाल कैसा है.

Latest News
Ajay Devgn-Kajol का बॉक्स ऑफिस पर महाक्लैश, Drishyam 2-Salaam Venky के साथ भिड़े पति-पत्नी

Drishyam 2, Salaam Venky: दृश्यम 2-सलाम वेंकी आईं आमने-सामने

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं. इस बीच काजोल (Kajol) की फिल्म 'सलाम वेंकी' (Salaam Venky) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म में मां-बेटे की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है. वहीं, इस फिल्म के साथ काजोल सीधे तौर पर अपने पति अजय देवगन (Ajay Devgn) से भिड़ गई हैं. अजय की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) अभी भी दर्शक बटोर रही है. ऐसे में टिकट खिड़की पर पति-पत्नी की ये भिडंत देखने लायक होने वाली है. अजय देवगन पहले ही धमाकेदार कलेक्शन के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. वहीं, अब उनकी टक्कर काजोल से होने वाली है.

दरअसल, अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' से सिनेमाघरों में हलचल मचा रही है. ये फिल्म 22 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. वहीं, अब तक लगभग 200 करोड़ कमा चुकी है. इसके साथ ही ये 200 करोड़ कमाने वाली अजय की तीसरी फिल्म हो गई है. इससे पहले अजय की 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' और 'गोलमाल' डबल सेंचुरी लगा चुकी है. वहीं, अब देखना होगा कि 'सलाम वेंकी' की रिलीज के बाद 'दृश्यम 2' थिएटर्स में टिक पाएगी या नहीं.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 के जिस पुलिस अफसर से नफरत करने लगे दर्शक, रियल लाइफ में हैं क्यूट फैमिली मैन

काजोल, रेवती और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म 'सलाम वेंकी' ट्रेलर रिलीज के बाद खूब सुर्खियों में रही थी. इस फिल्म में काजोल ने विशाल की मां का किरदार निभाया है, जिसका बेटा एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है. मां-बेटे की इस मार्मिक कहानी को रेवती ने डायरेक्ट किया है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को मिल रहे रिव्यूज को देखें तो ये सभी को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में देखना होगा की 'सलाम वेंकी', 'दृश्यम 2' के ट्रिपल सेंचुरी मारने में बाधा बनती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Drishyam 2 Crosses 150 Crores: अजय देवगन की फिल्म का धुआंधार कलेक्शन, बना डाला ये रिकॉर्ड

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement