Advertisement

Ajay Devgn पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम, Drishyam 2 की सक्सेस के लिए बाबा से लिया आशीर्वाद

Ajay Devgn आज वाराणसी पहुंचे जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन किए. हाल ही में एक्टर की Drishyam 2 रिलीज हुई जो हिट साबित हुई.

Latest News
Ajay Devgn पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम, Drishyam 2 की सक्सेस के लिए बाबा से लिया आशीर्वाद

Ajay Devgn अजय देवगन 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अजय देवगन (Ajay Devgn) वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर (Kashi Vishwanath Temple) के दर्शन करने पहुंचे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शुक्रवार को अपनी एक फोटो शेयर की. अजय ने मंदिर में पूजा की और अपने पोस्ट के जरिए इस बात का जिक्र भी किया कि वह बहुत लंबे समय से यहां आना चाहते हैं. हाल ही में, उनकी फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) रिलीज हुई है. ये फिल्म 2022 में बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. वहीं हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म 'भोला' (Bhola) का टीजर भी रिलीज हुआ था जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

अजय देवगन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है. इसमें वह वाराणसी के काशी विश्ननाथ मंदिर में अंदर नजर आ रहे हैं. एक्टर ने मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया. एक्टर ने फोटो के कैप्शन में लिखा, 'काशी विश्वनाथ के दर्शन... इसका बहुत लंबे समयसे इंतजार कर रहा था. हर हर महादेव.' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

ये भी पढ़ें: Drishyam 2 Teaser: Ajay Devgn ने कबूल कर लिया गुनाह, कनफेशन टेप देखकर होश उड़ जाएंगे

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 2 को लेकर चर्चा में है. उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. एक्टर की फिल्म एक हफ्ते के अंदर ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. बीते 2 साल में ‘दृश्यम 2’ अजय की तीसरी ऐसी फिल्म है, जिसने 100 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो दूसरे सप्ताह में  ‘दृश्यम 2’ 150 से करीब 170 करोड़ के बीच में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है.

ये भी पढ़ें: Drishyam 2 देखने वालों को Ajay Devgn दे रहे हैं 25% का डिस्काउंट, जानिए कैसे करें Ticket Booking

भोला में दिखी अजय देवगन की झलक

अजय देवगन अपनी आने वाली फिल्म 'भोला' को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं. बीते दिन फिल्म का टीजर जारी किया था. खास बात ये है कि अजय देवगन इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं. 'भोला' 2019 में आई तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है, जिसमें कार्ति ने लीड रोल निभाया था. 'कैथी' का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था. फिल्म की कहानी एक ड्रग माफिया की है, जिसमें बाप-बेटी का प्यार देखने को मिलेगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement