Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

SAI Recruitment 2022: SAI में यंग प्रोफेशनल के पद निकली भर्तियां, 50 हजार रुपये होगी सैलरी

SAI Recruitment 2022: SAI में यंग प्रोफेशनल के पद के लिए भर्ती निकली है. यह भर्ती साईं के विधि विभाग में की जाएगी.

Latest News
SAI Recruitment 2022: SAI में यंग प्रोफेशनल के पद निकली भर्तियां, 50 हजार रुपये होगी सैलरी

SAI Recruitment 2022

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार SAI में यंग प्रोफेशनल के पद के लिए भर्ती होना चाहते हैं, वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना से पात्रता मानदंड और रिक्ति विवरण और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साई यंग प्रोफेशनल भर्ती 2022 (Sai Young Professional Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 है.

अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://sportsauthorityofindia.gov.in/ पर जाएं. नोटिस के मुताबिक साईं के कानूनी विभाग में यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती की जाएगी. यंग प्रोफेशनल की कुल 9 रिक्तियां हैं.

यंग प्रोफेशनल के पद के लिए पात्रता

उम्मीदवारों के पास एलएलबी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी जरूरी है.

आयु सीमा

यंग प्रोफेशनल के पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 32 वर्ष है.

कैसे होगा सिलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा.

युवा पेशेवर वेतन

साईं में यंग प्रोफेशनल की सैलरी 50 हजार रुपए प्रतिमाह है.

आवेदन कैसे करें

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आईबीपीएस की वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर करना होगा. आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2022 से शुरू हो गई है.

यह भी पढ़ें:  अब व्हाट्सएप के जरिए बुक करें मेट्रो टिकट, यहां जानें स्टेप

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement