यूटिलिटी
Metro Ticket Book From WhatsApp: अब आप मेट्रो में यात्रा करने के लिए व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं. QR Code से टिकट बुक किए जा सकेंगे.
डीएनए हिंदी: अगर आप मेट्रो में सफर करते हैं तो आपकी सबसे बड़ी टेंशन टिकट पाने की होती है. टिकट की लाइन बहुत लंबी होती है जिसकी वजह से टिकट खरीदने के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता है. लेकिन बेंगलुरु मेट्रो ने इसके लिए अपना जुगाड़ निकाल लिया है. अब आप बैंगलोर में यात्रा करने के लिए व्हाट्सएप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं. क्यूआर कोड से टिकट बुक (Book Ticket by QR Code) किए जा सकेंगे. इसके बाद आपको लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा. टिकट नम्मा ऐप (Namma App) या व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए खरीदे जा सकते हैं. नम्मा ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है. बेंगलुरु मेट्रो(Bengaluru Metro) व्हाट्सएप के जरिए टिकट बुक करने वाली पहली मेट्रो बन गई है. कयास लगाया जा रहा है कि बेंगलुरु के बाद दिल्ली में भी यह सुविधा शुरू की जा सकती है. आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए कैसे आप टिकट बुक कर सकते हैं:
क्या नियम हैं?
जिस दिन आप टिकट बुक करेंगे. यह सिर्फ उसी दिन के लिए ही होगा. इसे अगले दिन रद्द कर दिया जाएगा. दूसरे दिन दोबारा टिकट बुक कराना होगा. यदि आप यात्रा नहीं करते हैं, तो पैसा वापस कर दिया जाएगा. आपको बता दें कि यूजर्स को टिकट पर 3% की छूट भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें:
Aadhaar Card New Rule: अब आधार में जन्म से लेकर मृत्यु तक की होगी जानकारी, जानिए UIDAI के नए प्लान
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.