Advertisement

UP Election 2022: आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने पीएम की रैली के बहाने बीजेपी पर कसा तंज

खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के बिजनौर में रैली कैंसिल होने पर जयंत चौधरी ने बीजेपी पर जमकर हमला हमला बोला है.

Latest News
UP Election 2022: आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने पीएम की रैली के बहाने बीजेपी पर कसा तंज
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूपी चुनाव में उम्मीदवारों का एक-दूसरे पर सियासी हमला जारी है. इस बीच आज आरएलडी नेता जयंत चौधरी ने पीएम मोदी को ही निशाने पर लिया है. खराब मौसम के चलते पीएम की रैली कैंसल होने पर चौधरी ने कहा कि लोग सवाल पूछते इसलिए आज बीजेपी का मौसम खराब हो गया है. 

लोगों के सवाल के डर से कैंसल हुई रैली
खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के बिजनौर में रैली कैंसल होने को लेकर राष्‍ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. मेरठ कंटेनमेंट में एक रैली को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, 'बीजेपी ने पहले बिजनौर में बेहतर बिजली और विकास का वादा किया था. अगर आज पीएम वहां जाते तो लोग सवाल पूछते. सवालों की वजह से अचानक बीजेपी का मौसम खराब हो गया था.'

पढ़ें: Lata Mangeshkar के निधन पर बीजेपी ने टाला घोषणापत्र लॉन्चिंग का कार्यक्रम, Amit Shah ने जताया शोक

अखिलेश और जयंत इन चुनाव में साथ हैं 
इन चुनावों में सपा और आरएलडी गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. पिछले चुनाव में अखिलेश यादव की पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है. चौधरी और अखिलेश यादव दोनों ही बीजेपी पर हमलावर हैं. किसान आंदोलनों को लेकर भी जयंत केंद्र सरकार और योगी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं. 

योगी के बयानों पर भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया
जाट नेता जयंत चौधरी की पार्टी का पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में जनाधार माना जाता है. हालांकि, 2017 यूपी चुनावों में इस इलाके में बीजेपी को जोरदार समर्थन मिला था. इससे पहले उन्होंने दूसरी पार्टियों को ठंडा कर देंगे जैसे बयान के लिए सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर भी निशाना साध चुके हैं. उन्‍होंने कहा था, 'जो हमको ठंडा करना चाहते हैं लेकिन यहां बहुत ज्‍यादा गर्मी है. वो चाहते हैं कि जिन्‍ना के बारे में बात करना चाहते हैं लेकिन हम रोजगार और गन्‍ना बकाया के बारे में बात करना चाहते हैं.' 

पढ़ें: BJP के विरोध में प्रचार करेंगे Rakesh Tikait, पश्चिमी UP में बढ़ेगी मुसीबत

बिजनौर में 8 विधानसभा सीटें हैं
बिजनौर में 8 विधानसभा सीटें हैं. इसमें से 5 पर इस समय बीजेपी का कब्‍जा है बाकी तीन समाजवादी पार्टी के पास हैं. जिले में करीब 50 फीसदी आबादी दलितों आर मुस्लिमों की है. यहां से 2 लोकसभा सीटें बिजनौर और नगीना हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement