Advertisement

Ukraine के लोगों ने रूसी सैनिक को खिलाया खाना, मां से बात करवाई तो रो पड़ा

यह वीडियो अमेरिकी मीडिया सर्विस वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर ने ट्विटर पर शेयर किया है.

Ukraine के लोगों ने रूसी सैनिक को खिलाया खाना, मां से बात करवाई तो रो पड़ा

Russian Soldier emotional

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Ukraine में जारी युद्ध से कई तरह की दिल दुखा देने वाली तस्वीरें वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही हैं. कोई युद्ध में शामिल होने के लिए परिवार को घर पर छोड़ते वक्त दुखी है तो कोई अपने पालतू जानवर के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर बैठा है. एक तरफ रूसी सैनिकों का जोरदार हमला देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ऐसी तस्वीरें भी हैं जहां वो तेल खत्म हो जाने के बाद टैंकरों को धक्का देते नजर आ रहे हैं. हाल में एक ऐसी वीडियो सामने आई है उससे में आप पहचान नहीं पाएंगे कि वह दुश्मन रूस का सैनिक है या खुद को बचाने की जद्दोजहद में लगे यूक्रेन का. ऐसा इसलिए क्योंकि यहां स्थानीय लोगों ने एक रूसी सैनिक को पकड़ा और इसके बाद उसे खाने को दिया और मां से वीडियो कॉल के जरिए बात भी कर वाई. ऐसे में सोचना मुश्किल है कि यूक्रेन वाले यह दरियादिली दुश्मन बन चुके रूस के साथ दिखा रहे हैं.

यह वीडियो अमेरिकी मीडिया सर्विस वॉल स्ट्रीट जर्नल के रिपोर्टर ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसमें उन्होंने यूक्रेनी टीवी चैनलों के हवाले से बताया है कि यूक्रेन में स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए एक रूसी सैनिक के को लोग कुछ खिला रहे हैं. जब वहां मौजूद एक महिला ने उसकी मां से वीडियो कॉल के जरिए बात कराई गई तो वह रो पड़ा. 

वीडियो में दिख रहा है कि सैनिक के आसपास कुछ और लोग भी खड़े हुए हैं. उनमें से कुछ सैनिक लग रहे हैं जबकि कुछ स्थानीय नागरिक लग रहे हैं. वहीं एक महिला अपने फोन से इस नौजवान सैनिक को उसकी मां से बात करवा रही है और सामने खड़ा नौजवान सैनिक लगातार रो रहा है. हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो यूक्रेन के किस हिस्से का है और यह घटना किसी परिस्थितियों में सामने आई है.

पोस्ट में यह जानकारी भी दी गई कि यूक्रेन में घुसे कई रूसी सैनिक बेहद नौजवान हैं और उन्हें शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं है कि युद्ध हो क्यों रहा है. इससे पहले भी रूसी सैनिकों के कई भावुक वीडियो सामने आए हैं. फिलहाल इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें:

1- Odessa की ओर बढ़ रहे रूस के जंगी जहाज, यूक्रेन को सता रहा समंदर से हमले का डर

2- Ukraine Crisis: यूक्रेन से छात्रों के रेस्क्यू का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने किया अटॉर्नी जनरल को तलब

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement