Advertisement

'आप मुझे आखिरी बार जिंदा देख रहे हैं'- यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy का यूरोपीय संघ को पैगाम

Ukraine के President Volodymyr Zelenskyy ने European Union Leaders से बातचीत के दौरान कह डाला है कि वो हार मानने को तैयार नहीं हैं.

'आप मुझे आखिरी बार जिंदा देख रहे हैं'- यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy का यूरोपीय संघ को पैगाम

Volodymyr Zelensky

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध (Russian Ukraine War) के दौरान हालात और भी बदतर होते जा रहे हैं. हालांकि, रूस जैसे बड़े और ताकतवर देश के आगे यूक्रेन भी झुकने का नाम नहीं ले रहा है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelenskyy) ने ऐलान कर दिया कि वो किसी भी कीमत पर सरेंडर नहीं करने जा रहे हैं. इसके साथ ही जेलेंस्की सेना का मनोबल बढ़ा रहे हैं और मदद के लिए अलग-अलग देशों से बात कर रहे हैं. इस बीच वलोडिमिर जेलेंस्की का एक इमोशनल बयान चर्चा में आ गया है जो उन्होंने यूरोपीय संघ लीडर्स (European Union Leaders) से बातचीत के दौरान दिया है.

मारने की हो सकती है कोशिश

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बीते गुरुवार एक वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए यूरोपीय संघ से बात की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें इस दौरान उन्होंने संघ के सामने जान जाने की बात कह डाली है. इजराइल के वल्ला न्यूज रिपोर्टर ने ट्विटर पर दावा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा- 'यह आखिरी बार हो सकता है, जब आप मुझे जीवित देख रहे हैं'. इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ने भी चेतावनी जारी की थी कि अगर रूस यूक्रेन की राजधानी पर कब्जा करता है तो जेलेंस्की को जान से मारने की कोशिश हो सकती है.

 

Volodymyr Zelensky

 

ये भी पढ़ें- Volodymyr Zelenskyy : कभी देश के सबसे मशहूर कॉमेडियन रहे हैं Ukraine के राष्ट्रपति

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: क्यों व्लादिमीर पुतिन दूसरे विश्व युद्ध का हवाला देकर यूक्रेन अटैक को ठहरा रहे हैं जायज?

सब डरे हुए हैं

बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि 'मैंने यूरोप के 27 नेताओं से पूछा है कि क्या यूक्रेन नाटो में होगा. सभी डरे हुए हैं और उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. राष्ट्रपति ने कहा कि हम अकेले रह गए हैं. हमारे लिए युद्ध में जाने के लिए कौन तैयार है? ईमानदारी से मुझे कोई नहीं दिख रहा है. यूक्रेन को नाटो सदस्यता की गारंटी देने के लिए कौन तैयार है?'. इसके अलावा हाल ही में राष्ट्रपति वलोडिमिर को सेना के बीच मिलिट्री यूनिफॉर्म पहने भी देखा गया है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement