Advertisement

Russia Ukraine War: चीन ने दिया पश्चिमी देशों को झटका! रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का किया विरोध

वांग ने सोमवार को कहा कि लंबे समय से यह साबित हो चुका है कि प्रतिबंधों से समस्या का दूर होना तो दूर बल्कि एक नई समस्या पैदा हो जाती है.

Russia Ukraine War: चीन ने दिया पश्चिमी देशों को झटका! रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का किया विरोध

Image Credit- ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीय चीन ने पश्चिमी देशों को बड़ा झटका दिया है. रूस के करीबी सहयोगी चीन ने सोमवार को कहा कि वह एकतरफा लगाए गए ‘अवैध’ प्रतिबंधों का विरोध करता है. चीन ने कहा कि वह रूस के साथ सामान्य कारोबारी सहयोग जारी रखेगा.

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पश्चिमी देशों द्वारा ‘स्विफ्ट’ वैश्विक भुगतान प्रणाली से रूसी बैंकों को बाहर करने के साथ ही अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंध लगा दिए हैं.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि चीन समस्याओं को सुलझाने के लिए प्रतिबंधों का उपयोग करने के कदम का विरोध करता है, खासकर ऐसे प्रतिबंध जो एकतरफा लगाए गए हैं और जिनका अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत कोई आधार नहीं है.

वांग ने कहा, ''चीन और रूस पारस्परिक सम्मान, समानता और समान हितों के मद्देनजर सामान्य कारोबारी समन्वय जारी रखेंगे.''

चीन, रूस पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का लगातार विरोध कर रहा है. वांग ने सोमवार को कहा कि लंबे समय से यह साबित हो चुका है कि प्रतिबंधों से समस्या का दूर होना तो दूर बल्कि एक नई समस्या पैदा हो जाती है. साथ ही उन्होंने अमेरिका पर यूक्रेन संकट से निपटने के दौरान चीन और अन्य के हितों की अनदेखी करने का आरोप भी लगाया.

पढ़ें- रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की फ्लाइट्स पर लगाया बैन

पढ़ें- यूरोपीय संघ यूक्रेन के संग, रूसी विमानों के लिए एयरस्पेस बंद

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement