Advertisement

Russia-Ukraine Crisis: रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की फ्लाइट्स पर लगाया बैन

यूक्रेन पर हमले के बाद से कई देशों ने रूस पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं. अब रूस की तरफ से भी पलटवार किया गया है.

Russia-Ukraine Crisis: रूस ने ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की फ्लाइट्स पर लगाया बैन

Russia President Vladimir Putin.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस द्वारा यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद कई पश्चिमी देशों द्वारा उस पर तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं. अब रूस की तरफ से भी पलटवार करते हुए ब्रिटेन और जर्मनी सहित 36 देशों की फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे पहले यूरोपीय संघ एवं कनाडा ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था

इसके अलावा आज अमेरिकी वित्त विभाग ने रूस के केंद्रीय बैंक और सरकारी निवेश कोष पर नए प्रतिबंध लगाए. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि यह अमेरिकी वित्त विभाग का रूस की अर्थव्यवस्था को लेकर उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है. उसने कहा कि जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली, जापान, यूरोपीय संघ और अन्य देश अमेरिका के साथ मिलकर प्रतिबंधों के जरिए रूस के केंद्रीय बैंक को निशाना बना रहे हैं.

वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा, "हमने आज जो उल्लेखनीय कदम उठाया है, वह रूस की अपनी गतिविधियों को वित्तपोषित करने को संपत्ति के उपयोग की क्षमता को सीमित कर देगा..." वित्त विभाग के अनुसार, इस कदम से रूसी केंद्रीय बैंक अमेरिका या किसी अमेरिकी इकाई से कोई कोष नहीं जुटा पाएगा. जो बाइडन प्रशासन के अनुसार इस कदम से रूस के अरबों डॉलर के वित्तपोषण पर प्रतिकूल असर पड़ेगा.

अमेरिका ने बेलारूस में अपने दूतावास को बंद किया

अमेरिका के विदेश विभाग ने बेलारूस में अपने दूतावास को बंद कर दिया है. विभाग ने यूक्रेन में युद्ध के कारण रूस में अमेरिकी दूतावास के गैर-आवश्यक कर्मचारियों को वापस आने की अनुमति दी है.

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को एक बयान में मिन्स्क में दूतावास में संचालन को स्थगित करने और मॉस्को से दूतावास कर्मियों के प्रस्थान की घोषणा की. उन्होंने कहा, "यूक्रेन में रूसी सैन्य बलों द्वारा किए गए अनुचित हमले की वजह से सामने आए सुरक्षा मुद्दों के कारण हमने ये कदम उठाए हैं."

पढ़ें- Ukraine Crisis: पीएम ने यूक्रेन के हालात पर एक और हाई लेवल बैठक की

पढ़ें- चीन ने दिया पश्चिमी देशों को झटका! रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का किया विरोध

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करे.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement