Advertisement

इजरायल की एयरस्ट्राइक, लेबनान में हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों को किया तबाह

बालबेक के पास हवाई हमले के बाद हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सोमवार को दक्षिणी लेबनान के एक प्रांत में एक इजराइली एल्बिट हर्मीस 450 ड्रोन को मार गिराया.

Latest News
इजरायल की एयरस्ट्राइक, लेबनान में हिज्बुल्लाह के कई ठिकानों को किया तबाह

सांकेतिक तस्वीर 

Add DNA as a Preferred Source

इजराइली सेना ने सोमवार को दावा किया कि उसकी वायुसेना लेबनान के काफी अंदर उग्रवादी हिज्बुल्लाह समूह के ठिकानों पर हमले किए. इन हमलों में दो लोगों की मौत हो गई. लेबनान के निवासियों ने पूर्वोत्तर शहर बालबेक के पास विस्फोटों की सूचना दी. चार महीने से अधिक समय पहले शुरू हुए इजराइल-हमास युद्ध के बाद से ये हमले लेबनान पर काफी अंदर तक किये गए हमलों में से एक है.

ये हमले इजराइज के रक्षा मंत्री योव गैलेंट के उस संकल्प के एक दिन बाद हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि गाजा पट्टी में हमास के साथ संघर्ष विराम होने के बावजूद लेबनान के हिज्बुल्लाह पर हमले तेज किए जाएंगे. लेबनानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इज़राइल की वायुसेना ने ट्रकों के एक काफिले को निशाना बनाते हुए बालबेक के पास हिज्बुल्लाह के गढ़ माने जाने वाले ‘बुडे गांव’ के बाहरी इलाके में तीन हवाई हमले किए.

बालबेक के पास तीन हमले
हिज्बुल्लाह के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि बालबेक के पास तीन हमले हुए. अधिकारियों ने बताया कि बालबेक के पास हवाई हमले तब हुए जब हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सोमवार को दक्षिणी लेबनान के एक प्रांत में उसके गढ़ पर एक इजरायली ड्रोन को मार गिराया. अधिकारी ने कहा कि इजराइली हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि एक हमला खाद्यान्न भंडारण गृह पर हुआ, जो हिज्बुल्लाह के सज्जाद प्रोजेक्ट का हिस्सा है. बालबेक के पास हवाई हमले हिज्बुल्लाह की इस घोषणा के दो घंटे से भी कम समय में हुए जब हिज्बुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सोमवार को दक्षिणी लेबनान के एक प्रांत में एक इजराइली एल्बिट हर्मीस 450 ड्रोन को मार गिराया. इजराइल और हमास के बीच सात अक्टूबर को युद्ध शुरू होने के बाद से हिज्बुल्लाह सीमा पर इजराइली सैनिकों के साथ गोलीबारी कर रहा है. (इनपुट- एपी)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement