Advertisement

Covid 4th Wave: चीन में फिर कोरोना की दहशत, बीजिंग में पाबंदियां लागू, शंघाई में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग

दो हफ्ते पहले ही बीजिंग में कोरोना नियमों से जुड़ी पाबंदियों में ढील दी गई थी. इससे पहले अप्रैल में भी बीजिंग में कोरोना मामलों से हाहाकार मचा था.

Covid 4th Wave: चीन में फिर कोरोना की दहशत, बीजिंग में पाबंदियां लागू, शंघाई में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग

Covid-19 outbreak in china

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में जहां कोरोना की चौथी लहर का खतरा लगातार मंडरा रहा है, वहीं चीन की राजधानी बीजिंग में एक बार फिर एक साथ कोरोना के कई मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है. शनिवार को चीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीजिंग में कोरोना विस्फोट का अलर्ट भी जारी किया है. इसके बाद एक बार फिर यहां कोरोना से जुड़ी पाबंदियां लगा दी गई हैं और मनोरंजन स्थलों को बंद करने के साथ ही बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. 

शुक्रवार को 61 नए केस
बीजिंग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को शहर में कोरोना के 61 नए मामले सामने आए हैं.ये सभी मामले हेवन सुपरमार्केट बार से जुड़े हैं. इसके बाद शनिवार को शाम को तीन बजे तक कोरोना के 46 नए मामले दर्ज किए गए थे.इसी के बाद से सख्त कदम उठाए जाने की शुरुआत कर दी गई है. 22 मिलियन की जनसंख्या वाले बीजिंग शहर में कोरोना के 115 नए मामले दर्ज हो चुके हैं. इसके अलावा ये एक ही बार से जुड़े होने के कारण अन्य 6, 158 लोगों के भी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है. बता दें कि दो हफ्ते पहले ही बीजिंग में कोरोना नियमों से जुड़ी पाबंदियों में ढील दी गई थी. 

ये भी पढ़ें-  Covid 19: महाराष्ट्र में कोरोना की खतरनाक रफ्तार, 24 घंटे में 3,081 नए मामले, मुंबई में 2,000 केस

जीरो कोविड नीति 
चीन में कोरोना संक्रमण की दर वैश्विव मानकों से काफी कम है. इसके बावजूद अपनी जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन ने कठोर नियमों को लागू किया हुआ है. चीन का दावा है कि इतनी कठोर नीति देश के बुजुर्गों और चिकित्सा प्रणाली की रक्षा करने के लिए लागू की गई है. चीन के सरकारी आंकड़ों की मानें तो 140 करोड़ लोगों के देश में कोरोना से सिर्फ 5,226 मौतें हुई हैं.

ये भी पढ़ें- Ruckus In Saharanpur: सहारनपुर में अब तक 54 लोग गिरफ्तार, SSP बोले- लगाया जाएगा NSA

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement