Advertisement

Shocking: दिनदहाड़े महिला को रेलवे पटरी पर फेंक गया शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एक शख्स अचानक से आकर स्टेशन पर खड़ी महिला को पटरियों की ओर फेंक देता है. गनीमत ये रही कि उस वक्त वहां से कोई ट्रेन नहीं आ रही थी.

Shocking: दिनदहाड़े महिला को रेलवे पटरी पर फेंक गया शख्स, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है.  वायरल वीडियो न्यूयॉर्क शहर के ब्रोंक्स का बताया जा रहा है जिसे देखकर लोग हैरान हैं और घटना की काफी निंदा कर रहे हैं. ट्वीटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स को उसके साथ आई एक महिला को जबरन रेलवे पटरी पर फेंकते हुए देखा जा रहा है. यह मंजर इतना भयानक है कि इसे देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वेस्टचेस्टर एवेन्यू-जैक्सन एवेन्यू स्टॉप पर एक महिला खड़ी हुई होती है तभी अचानक एक शख्स पीछे से आता है और महिला को पकड़कर पटरियों की ओर फेंक देता है. महिला प्लेटफॉर्म फुटपाथ से टकराते हुए पटरियों पर गिर जाती है. यह देख आस पास के लोगों को भी समझ नहीं आता है कि आखिर ये सब हुआ क्या. हालांकि, स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में सब कुछ कैद हो जाता है. वीडियो में नजर आ रही पीड़ित महिला की उम्र 52 साल बताई जा रही है. घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यहां देखें वीडियो-

ये भी पढ़ें- Japan के राष्ट्रगान से भी बड़ा है इस जगह का नाम, स्पेलिंग याद करने में छूटे कई लोगों के पसीने

जानकारी के अनुसार, शख्स की पहचान करने के लिए पुलिस द्वारा ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. 

इधर, मामले को लेकर न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट के आयुक्त कीचंत सिवेल का कहना है कि महिला की हालत में सुधार हो रहा है लेकिन इस घटना से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. गनीमत ये रही कि जिस वक्त महिला को पटरी पर फेंका गया, उस वक्त वहां से कोई ट्रेन नहीं आ रही थी. वरना परिणाम ज्यादा खतरनाक हो सकता था. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- Brain tumor की सर्जरी करते रहे डॉक्टर्स और मरीज गाता रहा गजल, लाइव ऑपरेशन का वीडियो वायरल

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement