Advertisement

Viral: ट्रैक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, भिड़ंत का वीडियो वायरल

रेल की पटरी पर ट्रक खड़ा था और सामने से ट्रेन आ रही थी. आप सोचिए कि ट्रेन के ड्राइवर के लिए यह सिचुएशन कितनी खतरनाक रही होगी.

Viral: ट्रैक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, भिड़ंत का वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ट्रेन की पटरी के आसपास बहुत ही सावधानी सतर्क रहने की जरूरत होती है. हमारी जरा सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का रूप भी ले सकती है. बस यही बात है जो सभी को समझने की जरूरत है. अगर लोग रेलवे ट्रैक को गंभीरता से लें तो इस तरह के हादसे न हों. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. 

इसमें आप देखेंगे कि ट्रैक पर ट्रक खड़ा था और सामने से ट्रेन आ रही थी. ट्रेन की रफ्तार से लग रहा है कि ड्राइवर काफी देर पहले ही ब्रेक लगा चुका था क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो यह टक्कर और भीषण हो सकती है. ड्राइवर की कोशिश भी इस ट्रक को नहीं बचा सकी. ट्रेन की रफ्तार तो धीमी हुई लेकिन ट्रक को टक्कर लग गई और उसमें लोड किया हुआ सारा सामान भी तहस-नहस हो गया.

यह भी पढ़ें: IAS Athar Aamir Khan ने सगाई में मंगेतर के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, वीडियो वायरल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by DNA Hindi (@dnahindi)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ लोग ड्राइवर को सलाह दे रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी जिन्हें पता है कि ब्रेक लग चुके थे लेकिन ट्रेन कार या बाइक की तरह तुरंत नहीं रुकती. अरुण नाम के एक यूजर ने लिखा, ड्राइवर ने इसे रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रेन एक बार में नहीं रुक सकती. आशुतोष ने लिखा, ऐसा लग रहा है जैसे कि ट्रक ड्राइवर इसी इंतजार में था कि ट्रेन आए और उसे मारे. 

यह भी पढ़ें: बेटियों के साथ मां ने भी दिए Board Exams, जानें किसने मारी बाजी  

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement