Advertisement

IAS Athar Aamir Khan ने सगाई में मंगेतर के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, वीडियो वायरल

बीते कुछ दिनों से अतहर आमिर खान और महरीन काजी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अब सगाई का यह वीडियो काफी देखा जा रहा है.

IAS Athar Aamir Khan ने सगाई में मंगेतर के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: IAS अतहर आमिर खान की सगाई की एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है. इस वीडियो में अतहर की मंगेतर डॉक्टर महरीन काजी की सहेलियां उनसे सगाई का एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाती नजर आ रही हैं. इस कॉन्ट्रैक्ट पर कुछ शर्तें लिखी हैं. जिन पर अतहर खुशी-खुशी साइन करते नजर आ रहे हैं.

इस कॉन्ट्रैक्ट में शामिल तीन शर्तों में पहली शर्त यह है कि वह हमेशा मानेंगे कि महरीन ही सही हैं. दूसरी शर्त है कि वह महरीन को साल में कम से कम तीन बार विदेश यात्रा पर ले जाएंगे. तीसरी और आखिरी शर्त यह है कि महरीन जब जो चाहेंगी उन्हें वह चीज खरीद कर देंगे.

यह भी पढ़ें: सालियों की बातों पर मुस्कुरा रहे थे Bhagwant Mann? सोशल मीडिया पर फोटो वायरल   

वायरल वीडियो में आप सुनेंगे कि एक शख्स अतहर से कहता है कि सर अभी भी टाइम है लेकिन वह मुस्कुराते हुए इस पर साइन कर देते हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है. लोग इस कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वैसे लुक के मामले में तो अतहर और महरीन दोनों ही बॉलीवुड सेलेब्रिटीज को टक्कर देते नजर आ रहे हैं. लोग कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाने वाले इस ट्रेंड पर भी बात कर रहे हैं. कुछ इसे मजेदार बता रहे हैं तो वहीं कुछ बेकार. विकास ने लिखा, कई लोग अपने पार्टनर्स के लिए इससे कहीं ज्यादा करते हैं लेकिन अब इस तरह का कॉन्ट्रैक्ट साइन करना एक नया ट्रेंड बनेगा.

यह भी पढ़ें: Bhagwant Mann Wedding Video: अरविंद केजरीवाल ने कर ली बारात की तैयारी ? मजेदार डांस वीडियो वायरल

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement