Advertisement

Viral Video: रौब झाड़ने के चक्कर में गड़बड़ा गई अंग्रेजी, नेता जी के मुंह से निकला 'How can you रोक'

धर्मेंद्र यादव ने पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश की लेकिन दाव उल्टा पड़ गया. उनकी अंग्रेजी ऐन मौके पर गड़बड़ा गई.

Viral Video: रौब झाड़ने के चक्कर में गड़बड़ा गई अंग्रेजी, नेता जी के मुंह से निकला 'How can you रोक'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आजमगढ़ की सदर सीट से सांसद का चुनाव हारने के बाद अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव को मूड कुछ खराब हो गया. बस इसी चक्कर में उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया कि अब वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देखेंगे कि धर्मेंद्र स्ट्रॉन्गरूम में जाने की जिद कर रहे हैं. जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसवाला उन्हें रोकता है तो वह उसे अंग्रेजी में डांटने की कोशिश करते हैं. 

गुस्से और जल्दबाजी में धर्मेंद्र की अंग्रेजी थोड़ी गड़बड़ा जाती है. उनके मुंह से 'हाऊ कैन यू स्टॉप' की जगह 'हाऊ कैन यू रोक' निकल जाता है. यह वीडियो मनगणना के समय का बताया जा रहा है. SP प्रत्याशी धर्मेंद्र स्ट्रॉन्गरूम जाने की जिद कर रहे थे. पुलिसवाले उन्हें रोक रहे थे. बस इसी वजह से उनका पारा चढ़ गया.

यह भी पढ़ें: 9 महीने बच्चे का इंतजार करती रही महिला, ऑपरेशन हुआ तो पेट से निकला कुछ और

Dharmendra Yadav ने पुलिस पर रौब झाड़ने की कोशिश की लेकिन दाव उल्टा पड़ गया. उनकी अंग्रेजी ऐन मौके पर गड़बड़ा गई. वहां मौजूद कुछ लोग वीडियो बना रहे थे और बस इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

बता दें कि आजमगढ़ सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार दिनेशलाल यादव निरहुआ से था. निरहुआ ने मैदान मार लिया. यहां पर निरहुआ को 312768 वोट मिले थे, वहीं धर्मेंद यादव को 304089 वोट मिले.

यह भी पढ़ें: Video: मोहल्ले में पकड़ा गया चोर, बर्थडे पता चला तो लोगों ने मिलकर कटवा दिया केक

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement