Advertisement

Video: मोहल्ले में पकड़ा गया चोर, बर्थडे पर पता चला तो लोगों ने मिलकर कटवा दिया केक

चोर से पूछताछ में पता चला कि उसी दिन उसका जन्मदिन था. बस यह सुनते ही सभी ने इकट्ठे होकर केक मंगवा लिया.

Video: मोहल्ले में पकड़ा गया चोर, बर्थडे पर पता चला तो लोगों ने मिलकर कटवा दिया केक
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: क्या कभी आपने किसी चोर का बर्थडे सेलिब्रेट होता देखा है ? अगर नहीं देखा तो आज देख लीजिए. इस खबर में हम आपको जो वीडियो दिखाने वाले हैं उसमें कुछ ऐसा ही हो रहा है. पहले तो देखकर समझ नहीं आता कि सभी 'हैप्पी बर्थडे चोर' क्यों कह रहे हैं? फिर साथ में खड़ा एक शख्स बताता है कि उनके कंपाउंड में एक चोर पकड़ा गया था.

चोर से पूछताछ में पता चला कि उसी दिन उसका जन्मदिन था. बस यह सुनते ही सभी ने इकट्ठे होकर केक मंगवा लिया. मजेदार बात यह है कि इन सभी लोगों ने केक पर चोर ही लिखवाया. सभी लोग तालियां बजा-बजाकर हैप्पी बर्थडे चोर कह रहे थे. जैसा कि आप देख सकते हैं केक के आस-पास चाबियां रखीं थीं और एक प्लास जैसा हथियार है जिससे कि तार या ताला काटा जा सकता है.

 

यह भी पढ़ें: नदी में गिर गया था आईफोन, 10 महीने बाद चालू हालत में मिला

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के तरह-तरह के कमेंट देखने को मिल रहे हैं. सनी नाम के एक शख्स ने लिखा, मैं सोच रहा हूं कि केक कटिंग के बाद इसकी कितनी सुताई हुई होगी. अनिकेत ने लिखा, चोर भी सोच रहा होगा...कितने खतरनाक लोग हैं भाई. शांतनु ने लिखा, हैप्पी बर्थडे चोर भाई.

हरमनदीप ने लिखा, बहुत गलत कर रहे हो तुम सब. एक इंसान ऐसा नहीं कर सकता. आपका बेटा ऐसा करता तो क्या आप उसका बर्थडे मनाते. एक चोर को समझाने की जगह आप उसकी बेइज्जती कर रहे हैं. आपको शर्म आनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral: छींक मारते ही लड़के की नाक से निकला सिक्का, 10 साल से कर रहा था परेशान

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement