Advertisement
हिंदी न्यूज़ट्रेंडिंग

गीले फर्श पर सिर के बल गिरने से युवक की मौत, CCTV फुटेज देख कांप जाएगा कलेजा

Viral News: इंदौर के एक रेस्टोरेंट में एक कर्मचारी की फर्श पर फिसलने से मौत हो गई. परिवारजनों का आरोप है कि रेस्टोरेंट से नजदीक बांबे अस्पताल था, लेकिन मैनेजमेंट उसे दूसरे अस्पताल लेकर गए.

गीले फर्श पर सिर के बल गिरने से युवक की मौत, CCTV फुटेज देख कांप जाएगा कलेजा

Indore news

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया. यहां एक रेस्टोरेंट कर्मचारी पैर फिसलने के कारण सिर के बाल फर्श पर गिर गया, जिसे नजदीकी अस्पताल लेकर जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग हैरानी तो जता रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंदौर के मिस्टर होटल पर काम करने वाले कर्मचारी रवि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे रेस्टोरेंट बंद करने के लिए सामान हटा रहा था. इस दौरान एक टेबल हटाते समय वह सिर के बल गिरा. जिसके बाद वह बेसुध पड़ा रहा। उसे नजदीक के अस्पताल ले जाया गया.  यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

यह भी पढ़ें- मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 लोगों की मौत

परिवारजनों ने होटल वालों पर लगाया ऐसा अरोप 

परिवारजनों का आरोप है कि रेस्टोरेंट से नजदीक बांबे अस्पताल था, लेकिन मैनेजमेंट उसे दूसरे अस्पताल लेकर गए. यदि वहां लेकर जाते तो उसकी जान बच जाती. बताया जा रहा है कि रवि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी तीन बहनें हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है. विजयनगर पुलिस के मुताबिक स्कीम नंबर 54 में मिस्टर होटल पर रवि कुछ महीनों से काम करता था. पुलिस इसे हादसा ही मान रही है. मृतक के जीजा नरेंद्र ने कहा कि परिजनों को रेस्टोरेंट संचालक ने सूचना दी, तब तक रवि की मौत हो चुकी थी. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement