Advertisement

LIVE रिपोर्टिंग में हंगामा, रिपोर्टर ने कैमरा में झांक रहे बच्चे को लगाया थप्पड़

वायरल वीडियो पाकिस्तान का है जिमसें एक पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह वह बच्चे की वजह से परेशान होता है.

LIVE रिपोर्टिंग में हंगामा, रिपोर्टर ने कैमरा में झांक रहे बच्चे को लगाया थप्पड़
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर रिपोर्टिंग के मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. आज हम आपको एक फनी रिपोर्टिंग का वायरल वीडियो दिखाने वाले हैं. कई बार किसी शख्स के अजीबोगरीब सवाल जवाब के कारण वीडियो मजेदार हो जाता है तो कभी रिपोर्टर कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोग हंसने को मजबूर हो जाते हैं. फिलहाल हम पाकिस्तान के एक पत्रकार की बात कर रहे हैं लेकिन इसमें चांद नवाब नहीं बल्कि कोई और रिपोर्टर नजर आ रहा है. वीडियो में इस रिपोर्टर की मजेदार और हैरान कर देने वाली हरकत को देख कर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: देसी अम्मा के विलायती बोल, फर्राटेदार अंग्रेजी में सुनाया गांधीजी पर निबंध 

वायरल वीडियो पाकिस्तान का है जिमसें एक पत्रकार रिपोर्टिंग कर रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वह हाथ में किसी न्यूज चैनल का माइक लेकर रिपोर्टिंग कर रहा है और पीछे किसी प्रोग्राम के लिए स्टेज तैयार किया जा रहा है. पत्रकार के रिपोर्टिंग करते समय बीच में एक बच्चा कैमरे के सामने से निकलता है और फिर कैमरे में झांकने लगता है. इस पर पत्रकार साहब को इतना गुस्सा आया कि उसने बिना कुछ सोचे समझे बच्चे के गाल पर एक जोरदार चांटा चिपका दिया. इसके बाद वह फिर अपनी रिपोर्टिंग में लग गया. 

पाकिस्तान के इस अनोखी रिपोर्टिंग अंदाज का वीडियो ट्विटर पर ViralPosts5 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है, रिपोर्टर ऑफ द ईयर. इस मजेदार वायरल वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसको लाइक किया है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोगों के बहुत ही फनी फनी रिएक्शन आ रहे हैं और यूजर्स वीडियो को देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रेनकोट और जूतों में बुलडॉग ने बारिश में ली मौज, वीडियो हुआ वायरल   

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement